Get App

'पार्टी से निकाले जाने से पहले ही भेज चुका था इस्तीफा' संजय निरुपम ने 'जय श्री राम' बोलकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी से अपने निष्कासन पर संजय निरुपम ने कहा पहले कांग्रेस पार्टी में एक ही पावर सेंटर हुआ करता था...लेकिन अब कांग्रेस पार्टी में पांच पावर सेंटर हैं और पांचों की अपनी-अपनी लॉबी है, जो आपस में एक-दूसरे से टकराती रहती है। इन पांच केंद्रों में पहली हैं सोनिया गांधी, दूसरे हैं राहुल गांधी, तीसरी हैं प्रियंका गांधी वाड्रा, चौथे हैं मल्लिकार्जुन खड़गे और आखिरी हैं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल जी... ये सभी अपनी-अपनी राजनीति कर रहे हैं अपने तरीके से

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 2:00 PM
'पार्टी से निकाले जाने से पहले ही भेज चुका था इस्तीफा' संजय निरुपम ने 'जय श्री राम' बोलकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर साधा निशाना
Maharashtra Loksabha Chunav: संजय निरुपम ने 'जय श्री राम' बोलकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर साधा निशाना

Maharashtra Loksabha Chunav 2024: अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस (Congress) ने निष्कासित किए जाने के एक दिन बाद संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने गुरुवार को कहा कि निष्कासन से पहले ही वो पार्टी से इस्तीफा दे चुके थे। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता को बुधवार देर रात पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था। उनपर ये कार्रवाई लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बीच पार्टी विरोधी बयान देने के लिए की गई है।

पूर्व सांसद निरुपम ने X पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए अपने इस्तीफे के मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “ऐसा लगता है कि पार्टी को कल रात मेरा इस्तीफा मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का फैसला किया। ऐसी तत्परता देखकर अच्छा लगा।"

संजय निरुपम ने 'जय श्री राम' से शुरू किया संबोधन

पत्रकार से नेता बने 59 साल के निरुपम ने बाद में मीडिया को संबोधित किया और मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट से 'खिंचड़ी चोर' अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाने के लिए महा विकास अगाढ़ी (MVA) पर हमला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें