राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-Sharadchandra Pawar) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) को दो मार्च अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया है। सीनियर पवार ने बारामती में तीनों नेताओं के दौरे के बीच ये लंच रखा है। शिंदे, फडणवीस और अजित पवार पुणे जिले के बारामती शहर में स्थित विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज परिसर में एक रोजगार मेला, 'नमो महारोजगार मेलावा' में शिरकत करेंगे।
