Swati Maliwal Case: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालिवाली से बदसलूकी का आरोप जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर लगा है, तभी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साध रही है। इस क्रम में अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर नहीं बोलने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ बोलने के बजाय केजरीवाल आरोपी विभव कुमार के साथ बेशर्मी से घूम रहे हैं।