Get App

Swati Maliwal Case: अरविंद केजरीवाल के घर से CCTV का DVR ले गई दिल्ली पुलिस, स्वाति मालीवाल केस में एक्शन

Swati Maliwal Assault Case: BJP ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्वाति मालीवाल पर किए गए कथित हमले के मामले में नाटक बंद करना चाहिए। AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने 13 मई को उन पर तब हमला किया जब वह उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर गई थीं

Edited By: Akhileshअपडेटेड May 19, 2024 पर 8:03 PM
Swati Maliwal Case: अरविंद केजरीवाल के घर से CCTV का DVR ले गई दिल्ली पुलिस, स्वाति मालीवाल केस में एक्शन
Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने एंट्री गेट और चारदीवारी पर लगे कैमरों की DVR जब्त कर ली

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली पुलिस पर चुनाव से पहले पार्टी की छवि खराब करने के लिए कहानियां गढ़ने का आरोप लगाते हुए रविवार (19 मई) को कहा कि उसने स्वाति मालीवाल पर हमले की जांच के सिलसिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर लगे CCTV कैमरों की DVR (digital video recorder) जब्त कर ली है। AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने 13 मई को उन पर तब हमला किया जब वह उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर गई थीं।

AAP ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है और दावा किया है कि मालीवाल केजरीवाल को फंसाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही हैं। कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस पहले ही सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर चुकी है।

उन्होंने दावा किया, "कल (शनिवार) उन्होंने एंट्री गेट, चारदीवारी पर लगे कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली और आज (रविवार) उन्होंने घर के अन्य हिस्सों में लगे कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली। पुलिस कहानियां गढ़ रही है कि सीसीटीवी (कैमरा) फुटेज हटा दिया गया है लेकिन उन्होंने इसे पहले ही जब्त कर लिया है।" भारद्वाज ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे और उसमें रिकॉर्ड फुटेज का रखरखाव लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है और वे उसके संरक्षण में हैं।

AAP ने घटना की टाइमिंग पर उठाए सवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें