चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी; BJP का थामा दामन

Lok Sabha Polls 2024: तजिंदर सिंह बिट्टू का कांग्रेस से इस्तीफा ऐसे वक्त आया है, जब देश में आम चुनाव शुरू हो चुके हैं। बिट्टू की पंजाब की राजनीति और वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान हुआ

अपडेटेड Apr 20, 2024 पर 12:27 PM
तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक लेटर के जरिए अपना इस्तीफा दिया।

Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू (Tajinder Singh Bittu) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। इससे हिमाचल के साथ-साथ पंजाब की सियासत में भी उथल पुथल मच गई है। कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक लेटर में बिट्टू ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया।

इतना ही नहीं उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव, को-इंचार्ज हिमाचल प्रदेश के पद से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। बिट्टू ने दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली में BJP मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े मौजूद थे।

लगभग 12 साल तक रहे थे राजनीति से दूर 


बिट्टू लगभग 12 साल तक राजनीति से दूर रहे थे। साल 2017 से उन्होंने कांग्रेस के लिए दोबारा काम करना शुरू किया। बिट्टू की पंजाब की राजनीति और वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अब बिट्टू का जाना पार्टी के लिए एक और बड़ा नुकसान है।

19 अप्रैल को हुई थी पहले चरण की वोटिंग

तजिंदर सिंह बिट्टू का कांग्रेस से इस्तीफा ऐसे वक्त आया है, जब देश में आम चुनाव शुरू हो चुके हैं। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान हुआ। इस बार चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Lok Sabha Election 2024: आर्टिकल 370 पर अमित शाह ने राहुल गांधी और महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, कहा- 'किसी की हिम्मत नहीं...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।