Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू (Tajinder Singh Bittu) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। इससे हिमाचल के साथ-साथ पंजाब की सियासत में भी उथल पुथल मच गई है। कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक लेटर में बिट्टू ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया।
