Tamil Nadu Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु भारत का एक अहम राज्य है। यहां की राजधानी चेन्नई है। यहां पर लोकसभा की सीट 39 और विधानसभा की 234 सीटे हैं। राज्य में 33 जिले हैं। इस प्रदेश की सीमाएं आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल से जुड़ी हुई हैं। यहां के प्रमुख शहर मदुरै, त्रिचि, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह राज्य काफी मायने रखता है। चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस राज्य में पहले चरण में मतदान होंगे। मतदान की तारीख 19 अप्रैल है। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी।
पहले चरण का नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च होगी। 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। 30 मार्च को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। साल 2019 में यहां दूसरे चरण में मतदान हुआ था। राज्य की 39 में से 38 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां मोदी मैजिक काम नहीं कर पाया। तमिलनाडु में बीजेपी के साथ गठबंधन में AIADMK, PMK, DMDK और कुछ अन्य छोटी पार्टियां शामिल थीं। बीजेपी का वोट शेयर तमिलनाडु में 2014 में 5.56 फीसदी था। ये वोट शेयर 2019 में घटकर 3.66 फीसदी रह गया। बीजेपी ने साल 2019 लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा था।
तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल
तमिलनाडु में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिल मतदाताओं ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की अगुवाई वाले गठबंध को जमकर वोट मिले थे। इस गठबंधन में DMK के अलावा कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीएम शामिल थी। वहीं कुछ अन्य छोटी पार्टियां भी इस गठबंधन का हिस्सा रही हैं। इस गठबंधन को 39 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं साल 2014 में 37 लोकसभा सीट जीतने वाली AIADMK को साल 2019 में एक सीट पर ही जीत मिली थी। AIADMK का वोट शेयर साल 2014 में 44.92 फीसदी था। वहीं साल 2019 में यह घटकर 18.48 फीसदी हो गया।
साल 2019 में कब हुए थे चुनाव?
तमिलनाडु में साल 2019 में 18 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव हुए थे। एक ही चरण में यहां वोटिंग हुई थी। 19 मार्च 2019 को नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया था। नामांकन की आखिरी तारीख 26 मार्च 2019 थी। वहीं नामांकन की जांच 27 मार्च 20291 को हुई थी। जबकि 29 मार्च 20219 को उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख तय की गई थी।
ब्रिटिश शासनकाल में तमिलनाडु मद्रास प्रेसिडेंसी का हिस्सा था। प्राचीन काल में यहां पर चेर, चोल और पांड्य राजवंशों ने शासन किया था। यहां डोसा, उथप्पा, इडली लोकप्रिय खाद्य पदार्थ हैं। कांचीपुरम, महाबलिपुरम, तिरुचिरापल्ली, कन्याकुमारी और रामेश्वरम यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। चेन्नई का मरीना तट दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्रतट है।