Get App

Tamil Nadu Lok Sabha Election Dates 2024: तमिलनाडु में कब, कहां और कितने चरणों में होंगे चुनाव, जानिए राजनीतिक हालात

Tamilnadu Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिल मतदाताओं ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की अगुवाई वाले गठबंध को जमकर वोट मिले थे। इस गठबंधन में DMK के अलावा कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीएम शामिल थी। इस बार एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मतदान की तारीख 19 अप्रैल है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 4:35 PM
Tamil Nadu Lok Sabha Election Dates 2024: तमिलनाडु में कब, कहां और कितने चरणों में होंगे चुनाव, जानिए राजनीतिक हालात
Tamilnadu Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु की सीमाएं आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल से जुड़ी हुई हैं।

Tamil Nadu Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु भारत का एक अहम राज्य है। यहां की राजधानी चेन्नई है। यहां पर लोकसभा की सीट 39 और विधानसभा की 234 सीटे हैं। राज्य में 33 जिले हैं। इस प्रदेश की सीमाएं आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल से जुड़ी हुई हैं। यहां के प्रमुख शहर मदुरै, त्रिचि, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह राज्य काफी मायने रखता है। चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस राज्य में पहले चरण में मतदान होंगे। मतदान की तारीख 19 अप्रैल है। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी।

पहले चरण का नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च होगी। 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। 30 मार्च को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। साल 2019 में यहां दूसरे चरण में मतदान हुआ था। राज्य की 39 में से 38 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां मोदी मैजिक काम नहीं कर पाया। तमिलनाडु में बीजेपी के साथ गठबंधन में AIADMK, PMK, DMDK और कुछ अन्य छोटी पार्टियां शामिल थीं। बीजेपी का वोट शेयर तमिलनाडु में 2014 में 5.56 फीसदी था। ये वोट शेयर 2019 में घटकर 3.66 फीसदी रह गया। बीजेपी ने साल 2019 लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा था।

तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें