Telangana Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना भारत के आन्ध्रप्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का 29वां राज्य है। यहां के प्रमुख शहर हैदराबाद को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बनाया गया है। 1969 में तेलंगाना को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जय तेलंगाना आन्दोलन शुरू हुआ था। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटें है। वहीं लोकसभा की 17 सीटें हैं। 18वीं लोकसभा की चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है। यहां की सभी 17 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी। साल 2019 में भी एक चरण में वोटिंग हुई थी।
तेलंगाना में 19 अप्रैल 2204 को अदीलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने यहां चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। साल 2019 में भारत निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 7 चरणों में 11 अप्रैल 2019 से 19 मई 2019 तक कराए थे। वोटों की गिनती 23 मई 2019 को की गई थी।
तेलंगाना में राजनीतिक हालात
तेलंगाना में साल 2019 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को 9 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी को 4 सीटों पर जीत मिली। जबकि कांग्रेस 3 और AIMIM एक सीट पर जीत हासिल की थी। बीजेपी के उम्मीदवारों ने आदिलाबाद, करीमनगर, निजामाबाद और सिकंदराबाद सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं अगर साल 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो सूबे में TRS को 11 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा YSR कांग्रेस, बीजेपी, TDP (तेलुगू देशम पार्टी ) और AIMIM एक-एक सीट पर चुनाव जीती थी। यानी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में TRS को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस और बीजेपी का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा था।
तेलंगाना की सीमा भारत के अन्य राज्य छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश से मिलती है। क्षेत्र के आधार पर भारत का 12वां सबसे बड़ा राज्य है। तेलंगाना 112077 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। तेलंगाना सातवाहन, काकतीय वंश, दिल्ली सल्तनत, बहमनी सल्तनत,कुतुबशाही राजवंश, मुगल साम्राज्य और आसफ जाही राजवंशों ने शासन किया था। अक्टूबर 2016 में तेलंगाना में 10 जिलों को पुनर्गठित करके 21 नए जिले बनाए गए। इस तरह राज्य में कुल जिलों की संख्या 31 हो गई।