Get App

The Kerala Story Row: दूरदर्शन पर 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग को लेकर सियासी घमासान

The Kerala Story Row: केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर 'द केरल स्टोरी' फिल्म के प्रसारण के दूरदर्शन के फैसले को वापस लेने का निर्देश देने की मांग की है। पीटीआई के मुताबिक सतीशन ने कहा, ''जैसा कि आप जानते हैं कि 'द केरल स्टोरी' झूठे दावों पर आधारित दुष्प्रचार से भरी फिल्म है

Akhileshअपडेटेड Apr 05, 2024 पर 6:48 PM
The Kerala Story Row: दूरदर्शन पर 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग को लेकर सियासी घमासान
The Kerala Story Row: दूरदर्शन ने 5 अप्रैल को फिल्म का प्रसारण करने की घोषणा की है

The Kerala Story Row: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दूरदर्शन द्वारा विवादास्पद हिंदी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के प्रसारण के फैसले पर दक्षिण भारतीय राज्य केरल में राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। ब्रॉडकास्टर के फैसले पर शुक्रवार (5 अप्रैल) को केरल में CPI(M) और कांग्रेस पार्टियों ने कड़ा विरोध जताया। केरल की कांग्रेस इकाई ने 'द केरल स्टोरी' को प्रसारित करने के दूरदर्शन के फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग का रुख किया है। कांग्रेस ने कहा कि यह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनावी संभावनाओं को मजबूत बनाने के लिए धार्मिक आधार पर समाज को विभाजित करने का एक 'मौन प्रयास' है।

दूरदर्शन के इस फैसले के बाद केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। दूरदर्शन ने 5 अप्रैल को फिल्म का प्रसारण करने की घोषणा की है। राज्य में सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने फिल्म के प्रसारण के फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। DYFI ने कहा कि वह तिरुवनंतपुरम में दूरदर्शन कार्यालय तक विरोध मार्च निकालेगी।

चुनाव आयोग पहुंचा विपक्ष

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर 'द केरल स्टोरी' फिल्म के प्रसारण के दूरदर्शन के फैसले को वापस लेने का निर्देश देने की मांग की है। पीटीआई के मुताबिक सतीशन ने कहा, ''जैसा कि आप जानते हैं कि 'द केरल स्टोरी' झूठे दावों पर आधारित दुष्प्रचार से भरी फिल्म है। इसमें राज्य के लोगों की निराशाजनक तस्वीर पेश करने का प्रयास किया गया है। मेरा मानना है कि यह देश को सांप्रदायिक रूप से विभाजित करने के संघ परिवार के जहरीले एजेंडे का हिस्सा है।''

सब समाचार

+ और भी पढ़ें