UP Assembly Elections 2027: समाजवादी पार्टी (SP) ने वह फार्मूला निकाल लिया है जिसके कारण उन्हें विजय हासिल हो सकती है। उसने उन तमाम जाति समीकरणों को मजबूत किया है जिससे जीत हासिल हो सकती है। यानी चुनाव में यादव और मस्लिम प्रत्याशियों को ज्यादा न उतार कर अन्य जातियों को टिकट देकर सामाजिक समीकरणों को मजबूत बनाने की कोशिश होगी। यही रणनीति वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सपा अपनाएगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अलग कहानी कहते हैं। उनके अनुसार यह सभी कारण बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकते यदि अन्य कारण ना हो।