सैफई का यादव परिवार इस बार फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 2019 की चुनावी हार का बदला ले लेना चाहता है। इसके लिए पूरा परिवार एकजुट है। तब चुनाव में राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भारतीय जनता पार्टी के हाथों चुनाव हार गए थे। हैरानी के बात ये है कि उनकी हार का कारण बने थे, उनके ही चाचा शिवपाल सिंह यादव अब अक्षय यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से आशीर्वाद ले आए हैं। अक्षय यादव बताते हैं कि उनके चाचा ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है और कहा है कि सबका सम्मान करो। इसलिए वो चाचा के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। इस बार उनकी जीत पक्की है।