UP Lok Sabha Chunav 2024 Highlights: यूपी में शाम 5 बजे तक 54.32% वोटिंग, संतकबीरनगर में वोट देने जा रही महिला की मौत, भदोही में मतदान के बाद दुल्हन गई ससुराल
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Highlights: आम चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार (25 मई) सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। यूपी की जिन 14 लोकसभा सीटों पर आज (शनिवार, 25 मई) वोट डाले गए, उसमें से 10 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 4 पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद जीते थे। बीजेपी इस बार बीएसपी के कब्जे वाली इन चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6: आज पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Highlights: आम चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर शनिवार (25 मई) सुबह 7 बजे से जारी मतदान अब समाप्त हो चुका है। इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा। राज्य की इन 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।
देखें, लाइव अपडेट्स:-
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (06:20) शाम 5 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?
प्रयागराज- 49.30 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 59.53%
आजमगढ़- 54.20%
बस्ती- 55.03%
भदोही- 50.67%
डुमरियागंज- 50.62%
जौनपुर: 52.65%
लालगंज- 52.86%
मछलीशहर: 52.10%
फूलपुर: 46.80%
प्रतापगढ़- 49.65%
संत कबीर नगर- 51.11%
श्रावस्ती- 50.71%
सुल्तानपुर- 53.60%
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (05:43) यूपी में शाम 5 बजे तक 54.32% वोटिंग
आम चुनाव 2024 के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटो पर शनिवार (25 मई) शाम 5 बजे तक 54.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यूपी की 14 सीटों और 1 विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे समाप्त होगा।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (05:10) भदोही में मतदान के बाद दुल्हन गई ससुराल
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच भदोही जिले के एक मतदान केंद्र पर एक नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि भदोही जिले में रजईपुर गांव की 24 वर्षीय मालती देवी की शुक्रवार रात शादी हुई थी, वह ससुराल जाने से पहले वोट देने के लिए दुल्हन की पोशाक में मतदान केंद्र पर पहुंचीं और वोट डालने के बाद ससुराल चली गई।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (04:55) I.N.D.I.A. गठबंधन अपने वोट बैंक के लिए 'मुजरा' कर रहा है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर शनिवार को तीखा हमला किया और उस पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए 'गुलामी' और 'मुजरा' करने का आरोप लगाया। बिहार के पाटलिपुत्र और काराकाट संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया और अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करने के लिए RJD और कांग्रेस जैसे दलों को जिम्मेदार ठहराया।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (04:35) दोपहर 3 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?
प्रयागराज- 41.04 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 50.01%
आजमगढ़- 45.38%
बस्ती- 47.03%
भदोही- 42.39%
डुमरियागंज- 43.96%
जौनपुर: 43.75%
लालगंज- 44.63%
मछलीशहर: 43.89%
फूलपुर: 39.46%
प्रतापगढ़- 41.87%
संत कबीर नगर- 43.39%
श्रावस्ती- 43.50%
सुल्तानपुर- 45.31%
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (04:20) संतकबीरनगर में वोट देने जा रही महिला की मौत
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव में शनिवार को वोट देने जाते समय एक महिला की मौत हो गई। ASP शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मंझरिया पठान गांव निवासी जंधारी देवी (55) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि जंधारी देवी सुबह वोट डालने के लिए घर से निकलीं लेकिन रास्ते में गिर गईं। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (03:59) यूपी में दोपहर 3 बजे तक 43.95% वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटो पर शनिवार दोपहर 3 बजे तक 43.95 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यूपी की 14 सीटों और 1 विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे समाप्त होगा।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (03:40) अखिलेश बोले- 4 जून को यूपी से बीजेपी का सफाया हो जाएगा
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि चार जून को जब मतगणना होगी तो उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा। यादव देवरिया लोकसभा क्षेत्र से विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) से कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अजय कुमार सिंह के समर्थन में एक संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सपा प्रमुख ने जनता का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ''जनता खुद चुनाव लड़ रही है और पहले चरण से ही जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है।'' उन्होंने कहा, ''इस बार उत्तर प्रदेश में जो हवा चली है, ये जो माहौल बना है और जिस तरह I.N.D.I.A. गठबंधन को समर्थन मिल रहा है, मुझे पूरा भरोसा है कि चार जून को भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया होना तय है।'' यादव ने यह भी दावा किया कि 4 जून को मंत्रिमंडल तो बदलेगा ही, मीडिया मंडल भी बदलेगा।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (03:25) आजमगढ़ पहुंचे सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और पत्रकारों से बातचीत में अपनी जीत का भरोसा जताया। जौनपुर से बीजेपी उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर जिले के मल्हनी क्षेत्र के सहोदर पुर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (03:10) सपा ने धांधली का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी ने X पर अलग-अलग पोस्ट में जौनपुर के शाहगंज विधानसभा के बूथ संख्या 136 पर बीजेपी के लोगों द्वारा मतदान बाधित करने और सुलतानपुर लोकसभा के बूथ संख्या 86 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के लोगों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (02:45) सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा को किया गया नजरबंद?
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर यूपी प्रशासन द्वारा अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा को नजरबंद करने का आरोप लगाया है। सपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अंबेडकर नगर प्रशासन सपा प्रत्याशी को नजरबंद करके चुनाव को प्रभावित कर रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संज्ञान ले ताकि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (02:25) 'PoK हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा है और हम उसे लेकर रहेंगे। उन्होंने पड़ोसी देश के पास परमाणु बम होने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
शाह ने हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थन में ऊना जिले के अम्ब में एक रैली में कहा, "पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरणों में 310 सीटें जीत ली हैं और छठे तथा आखिरी चरणों के चुनाव में 400 पार का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 40 सीटों तक सीमित रहेंगे। शाह ने रैली में लोगों से यह पूछकर कांग्रेस पर निशाना साधा कि अगर वह सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (02:07) दोपहर 1 बजे तक यूपी के किस जिले में कितना हुआ मतदान?
प्रयागराज- 34.06 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 41.59%
आजमगढ़- 38.37%
बस्ती- 40.07%
भदोही- 35.82%
डुमरियागंज- 37.64%
जौनपुर: 37.41%
लालगंज- 38.12%
मछलीशहर: 37.36%
फूलपुर: 33.05%
प्रतापगढ़- 36.01%
संत कबीर नगर- 36.99%
श्रावस्ती- 36.74%
सुल्तानपुर- 38.42%
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (01:55) यूपी में दोपहर 1 बजे तक 37.23% वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटो पर शनिवार दोपहर 1 बजे तक 37.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यूपी की 14 सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (01:35) सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर छापेमारी पर सियासी बवाल
उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लालजी वर्मा के घर छापेमारी की खबर सामने आई है। X पर एक वीडियो जारी करते हुए SP प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, "सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये श्री लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।"
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (01:25) सीएम योगी का अखिलेश पर हमला
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा, "जब अखिलेश यादव की सरकार बनी थी तो उन्होंने सबसे पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अबंडेकर, शाहू महाराज, सावित्रीबाई फुले, जितने भी महापुरुषों के स्मारक लखनऊ में बने हैं उन सबको तोड़ने की बात कही थी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अबंडेकर के नाम पर जो संस्थान बने थे सबका नाम हटाने का पाप सपा और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार ने की थी।"
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (12:59) बारा पोलिंग बूथ पर सर्वाधिक 27.41 % हुआ मतदान
प्रयागराज संसदीय सीट पर सुबह 11 बजे तक 23.88 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। इसमें विधान सभावार की बात करें तो सबसे ज्यादा बारा विधानसभा क्षेत्र में 27.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जबकि कोरांव 26.83%, करछना में 24.9%6, मेजा में 24.85%, इलाहाबाद दक्षिणी में सबसे कम 16.74% मतदान हुआ है।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (12:40) पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
बिहार के पाटलिपुत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इंडी गठबंधन की एक ओर साजिश का भी अभी कोलकाता हाईकोर्ट ने देश के सामने खुलासा कर दिया है। इंडी वालों ने बंगाल में 77 मुस्लिम जातियों को खटाखट-खटाखट एक झटके में OBC का दर्जा दे दिया। इसके बाद सरकारी नौकरियों में जो लाभ अति पिछड़ों और OBC जातियों को मिलना चाहिए था, वो इन 77 मुस्लिम जातियों को मिलने लगा।"
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (12:20) सुबह 11 बजे तक यूपी के किस जिले में कितना हुआ मतदान
प्रयागराज- 23.88 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 30.02%
आजमगढ़- 28.60%
बस्ती- 29.80%
भदोही- 25.51%
डुमरियागंज- 27.74%
जौनपुर: 26.81%
लालगंज- 28.40%
मछलीशहर: 27.18%
फूलपुर: 22.85%
प्रतापगढ़- 26.35%
संत कबीर नगर- 27.35%
श्रावस्ती- 26.69%
सुल्तानपुर- 28.05%
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (11:47) यूपी में सुबह 11 बजे तक 27.06% वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटो पर शनिवार सुबह 11 बजे तक 27.06% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यूपी की 14 सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। वोट शाम 6 बजे तक पड़ेंगे।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (11:30) उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिल्ली में किया मतदान
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। धनखड़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में सीपीडब्ल्यूडी सेवा केंद्र स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। वह और उनकी पत्नी कतार में खड़े रहे और मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (11:20) मेनका गांधी ने मतदान केंद्र का लिया जायजा
यूपी के सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र के इसौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेला पश्चिम गांव के बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने मतदान की स्थिति के बारे में पोलिंग पार्टी से जानकारी ली। सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (10:59) एटा जिले के थाना नयागांव में दोबारा मतदान
आज फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाले एटा जिले के थाना नयागांव के ग्राम खिरिया पमारान के मतदान केंद्र पर भी पुनर्मतदान निर्धारित समय से शुरू हुआ। यहां गत 13 मई को हुए मतदान के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के पक्ष में 7-8 बार फर्जी मतदान किया, जिसका वीडियो सार्वजनिक होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोग ने मतदान निरस्त कर दिया था।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (10:15) सुबह 9 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान
प्रयागराज- 09.37 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 14.61%
आजमगढ़- 14.17%
बस्ती- 14.26%
भदोही- 12.84%
डुमरियागंज- 13.38%
जौनपुर: 12.91%
लालगंज- 10.95%
मछलीशहर: 13.33%
फूलपुर: 07: 45%
सुलतानपुर - 14.11%
प्रतापगढ़- 12.89%
संत कबीर नगर- 12.73%
श्रावस्ती- 09.55%
सुल्तानपुर- 14.11%
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (10:00) यूपी में सुबह 9 बजे तक 12.33% वोटिंग
उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। आम चुनाव के छठे चरण के तहत यूपी की 14 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है जो शाम 6 बजे तक होगा। इसके साथ ही राज्य में विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:45) मायावती ने की मतदान की अपील
BSP अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को X पर अपने संदेश में कहा, "आज लोकसभा के छठे चरण के मतदान में लोग अगर महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जैसी राष्ट्रीय समस्याओं से मुक्ति की चिंता करके सही संवैधानिक कल्याणकारी सोच वाली सरकार चुनने के संकल्प के साथ 'पहले मतदान फिर जलपान' का अभियान जारी रखें तो बेहतर है। तभी यहां बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय संभव है।"
BSP प्रमुख ने सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा, "केंद्र में चाहे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन हो या फिर वर्तमान की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार। कुछ मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश के लगभग 125 करोड़ गरीब व मेहनतकश जनता को आत्म-सम्मान के साथ रोटी-रोजी का बुनियादी हक नहीं मिल पाया अर्थात उनके बुरे दिन दूर नहीं हुए। अतः अच्छी सरकार के लिए आपका वोट जरूरी है।"
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:30) यूपी में एक सीट पर हो रहा उपचुनाव
आम चुनाव के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक होगा। इसके साथ ही राज्य में विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। राज्य की 14 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक होगा।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:19) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया मतदान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मतदान किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठे चरण के तहत 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तरी पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीटें शामिल हैं।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:08) सीएम योगी ने की वोट डालने की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है। सीएम योगी ने X पर लिखा, "लोक सभा चुनाव का आज छठा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता 'नए भारत' में विरासत के सम्मान के साथ ही देश की विकास यात्रा को और समृद्ध बनाएगी। इसलिए, 'आत्मनिर्भर-विकसित भारत' के निर्माण हेतु पहले मतदान, फिर जलपान!"
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:50) पीएम मोदी ने की मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।"
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:40) श्रावस्ती के एक पोलिंग बूथ पर आधा घंटा देरी से शुरू हुआ मतदान
यूपी के श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ बगुरैया के बूथ नंबर 150 पर 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ। EVM बार-बार खराब होने की वजह से वोटिंग में देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सूचारू रूप से मतदान जारी है।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:25) जौनपुर में EVM खराब
जौनपुर लोकसभा सीट के बदलापुर में बूथ संख्या 103 शाहपुर में EVM खराब होने की खबर सामने आई है। करीब 55 मिनट बाद मौके पर दूसरी EVM पहुंचाई गई है। फिलहाल, वोटिंग शुरू हो चुका है।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:15) दिग्गजों की किस्मत दांव पर
सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है। वहीं, इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे बीजेपी उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का मुकाबला I.N.D.I.A. गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (07:45) यूपी की इन सीटों पर डाले जा रहे वोट
छठे चरण में उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान हो रहा है। इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। रिणवा के अनुसार 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: (07:35) छठे चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू
आम चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर शनिवार (25 मई) को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा।
इन सीटों पर डाले जा रहे वोट
छठे चरण में उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान हो रहा है। इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। रिणवा के अनुसार 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
दिग्गजों की किस्मत दांव पर
सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है। वहीं, इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे बीजेपी उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का मुकाबला I.N.D.I.A. गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है।
आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। धर्मेंद्र यादव 2022 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ से हार गए थे। जौनपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को पार्टी ने फिर चुनाव मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला सपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और बीजेपी के कृपाशंकर सिंह से है।
भदोही में बीजेपी ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनके मुकाबले विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन ने तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी के ललितेश मिर्जापुर जिले में कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।
वहीं, डुमरियागंज में बीजेपी सांसद और पार्टी प्रत्याशी जगदंबिका पाल का मुकाबला सपा के भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी से होगा। अंबेडकरनगर में BJP के रितेश पांडेय और सपा के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। जबकि संतकबीरनगर में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद और सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद मुकाबले में हैं।
यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटों में से 53 पर पिछले पांच चरणों में मतदान समाप्त हो चुका है और छठे चरण में 14 सीट पर आज मतदान के बाद सातवें चरण में 13 सीट पर 1 जून को मतदान होगा। जबकि 4 जून को मतगणना होगी।