Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। आम चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। सभी सीटों के लिए मतों की गिनती एक साथ 4 जून को होगी। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आम चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 303 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 353 सीटें जीती थीं। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। इस कड़ी में हम आज उत्तर प्रदेश की आंवला (Aonla Parliament Constituency) लोकसभा की पड़ताल कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस सीट पर क्या हैं जातीय और राजनीतिक समीकरण...।