Get App

UP Lok Sabha Elections 2024: झांसी से हर पार्टी ने चखा जीत का स्वाद, साल 2014 से BJP के हैं सांसद, जानिए सियासी समीकरण

Loksabha Elections 2024: बुंदेलखंड की प्रमुख सीटों में झांसी लोकसभा शामिल है। साल 2014 से इस सीट पर बीजेपी का कब्‍जा बना हुआ है। आजादी के बाद शुरू हुए लोकसभा चुनावों में यहां लगातार कांग्रेस का दबादबा रहा था। सपा और बसपा ने भी एक-एक बार जीत का स्‍वाद चखा है। मौजूदा समय में बीजेपी के अनुराग शर्मा यहां से सांसद हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 20, 2024 पर 12:36 PM
UP Lok Sabha Elections 2024: झांसी से हर पार्टी ने चखा जीत का स्वाद, साल 2014 से BJP के हैं सांसद, जानिए सियासी समीकरण
Loksabha Elections 2024: झांसी को वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से जाना जाता है। इस लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें शामिल हैं।

Loksabha Elections 2024: बुंदेलखण्ड की राजनीति में झांसी का नाम सबसे पहले आता है। यह वहीं नगरी है, जिसे झांसी की रानी के नाम से जाना जाता है। सुभद्रा कुमारी चौहान की लिखी हुई कविता “खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी” पूरी दुनिया में मशहूर है। झांसी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें शामिल हैं। यह झांसी और ललितपुर जिलों की है। इस सीट में झांसी की चार में से तीन विधानसभा सीटें और ललितपुर की दोनों विधानसभा सीटें शामिल हैं। झांसी सदर, मऊरानीपुर, बबीना, ललितपुर और महरौनी विधानसभा सीटें झांसी लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। इन पांच में से चार विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। जबकि एक पर भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस काबिज है।

झांसी में हुए 17 लोकसभा चुनाव में 9 बार कांग्रेस, 5 बार भारतीय जनता पार्टी, एक-एक बार भारतीय लोकदल, बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया है। मौजूदा समय में झांसी लोकसभा सीट से अनुराग शर्मा सांसद हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर सवार होकर प्रचंड वोटों से जीत दर्ज की थी अनुराग वैद्यनाथ ग्रुप के मालिक हैं।

साल 2024 में किस पार्टी से किसे मिला टिकट

झांसी लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा पर भरोसा जताया है। BJP ने शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस सपा के गठबंधन (इंडिया) ने प्रदीप जैन आदित्य को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) राकेश कुशवाहा को टिकट दिया था। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में अभी तक बीएसपी की ओर से किसी नए उम्मीदवारा का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। झांसी में 26 अप्रैल 2024 से नामांकन शुरू हो जाएंगे। यहां पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें