UP Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 14 अप्रैल को होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश (UP) में अपने उम्मीदवारों की और और लिस्ट जारी कर दी है। यह पार्टी द्वारा अब तक जारी की गई उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट है। पार्टी ने आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि घोसी सीट से पूर्व बसपा सांसद बालकृष्ण चौहान को मैदान में उतारा है। गोरखपुर से जावेद सिमनानी को टिकट दिया गया है।
इनके अलावा घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद (अयोध्या) से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को उतारा है। इससे पहले बीएसपी 36 उम्मीदवारों को उतार चुकी है। अब 9 और मिलाकर पार्टी अब तक 45 सीटों पर नाम फाइनल कर चुकी है।
- धौरहा सीट से श्याम किशोर अवथी
- फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडे
- बस्ती सीट से दयाशंकर मिश्र
- गोरखपुर से जावेद सिमनानी
- चंदौली से सत्येन्द्र कुमार मौर्य
- राबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम
- तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू
तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू
लोकसभा 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करना आज यानी शुक्रवार (12 अप्रैल) से शुरू हो गया। इस चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। इस सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना था लेकिन बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया।
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है। तीसरे चरण में जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होना है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आम चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से 1 जून तक शुरू होंगे। जबकि 4 जून को परिणामों की घोषणा की जाएगी।