UP Loksabha Chunav: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) और विपक्षी गठबंधन 'I.N.D.I.A.' के उम्मीदवारों को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने और 'तानाशाह सरकार' को खत्म करने का है। AAP की राज्य इकाई के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में यह घोषणा की।
