UP Loksabha Chunav: सहारनपुर लोकसभा सीट (Saharanpur Loksabha Seat), कांग्रेस (Congress) इस सीट पर कब्जा करने के लिए करो या मरो जैसी लड़ाई लड़ रही है। सामाजिक समीकरणों के दृष्टि से यह सीट विपक्ष के लिए सबसे बेहतर सीटो में एक है। सहारनपुर लोकसभा सीट में मुस्लिम मतदाता भी बहुतायत में हैं और दलित भी। इस सीट की इसी खूबी के लिए मायावती ने पिछले चुनाव में सहारनपुर अपनी पार्टी के लिए ही मांग लिया था। सपा और कांग्रेस गठबंधन में सहारनपुर कांग्रेस के खाते में गई है। इसलिए कांग्रेस उम्मीद लगाए बैठी है कि इस सीट पर तो वो जीत ही जाएगी। लेकिन यहां लड़ाई आसान नहीं है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर इस बार बहुत कड़ी लड़ाई होने जा रही है।
