Get App

UP Loksabha Chunav: राहुल, प्रियंका नहीं...रॉबर्ट वाड्रा लड़ेंगे अमेठी से चुनाव! बोले- लोग मुझसे उम्मीद करते हैं...

UP Loksabha Chunav: रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोगों को यह एहसास हो गया है कि उन्होंने स्मृति जी को जिताकर गलती की है। वे चाहते हैं कि अब यहां से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़े। वे मेरी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 9:51 PM
UP Loksabha Chunav: राहुल, प्रियंका नहीं...रॉबर्ट वाड्रा लड़ेंगे अमेठी से चुनाव! बोले- लोग मुझसे उम्मीद करते हैं...
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि अब यहां से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़े

UP Loksabha Chunav: कांग्रेस (Congress) ने अभी तक उत्तर प्रदेश में पार्टी के गढ़ अमेठी (Amethi) सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने कहा कि अमेठी के लोग उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि वो BJP की स्मृति ईरानी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग मौजूदा सांसद ईरानी से खुश नहीं हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को हराया था, क्योंकि वह गांधी परिवार को कोसने में व्यस्त हैं।

ANI के मुताबिक, वाड्रा ने कहा, “अमेठी के लोग मुझसे उम्मीद करते हैं कि अगर मैं संसद सदस्य बनने का फैसला करता हूं, तो मैं उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूंगा… सालों तक, गांधी परिवार ने रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कड़ी मेहनत की… अमेठी के लोग वास्तव में वर्तमान संसद सदस्य से परेशान हैं, उन्हें लगता है कि उन्होंने उन्हें चुनकर गलती की है।”

अमेठी और रायबरेली सीटें कभी नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ थीं, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

अमेठी से राहुल को चाहते थे कांग्रेस कार्यकर्ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें