UP Loksabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी (SP) ने मेरठ लोकसभा सीट पर अपने मौजूदा उम्मीदवार को हटा कर, सरधना से पार्टी के विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan) को मैदान में उतारा है। अतुल का सामना भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और टीवी कलाकार अरुण गोविल से होगा। गोविल रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में भगवान 'राम' का किरदार निभाने के बाद से काफी प्रसिद्ध हुए थे। सपा ने पहले भानु प्रताप सिंह को मेरठ सीट से मैदान में उतारा था, जहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।
