समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी: जाति जनगणना, आटा-डाटा का अधिकार, KG से PG तक फ्री पढ़ाई का वादा

Samajwadi Party Manifesto: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार 10 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने सेना में भर्ती के लिए आई अग्निवीर योजना को खत्म करने का भी ऐलान किया है

अपडेटेड Apr 10, 2024 पर 2:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Samajwadi Party Manifesto: सपा ने अग्निवीर योजना को भी खत्म करने का भी ऐलान किया है

Samajwadi Party Manifesto: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार 10 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने सेना में भर्ती के लिए आई अग्निवीर योजना को खत्म करने का भी ऐलान किया है। सपा के घोषणापत्र में KG से लेकर PG तक की शिक्षा मुफ्त करने का भी वादा किया गया है। साथ ही जातिगत जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ कार्यलाय से सपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र को ‘जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार’ का नाम दिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी, इस चुनाव में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA)' गठबंधन का हिस्सा है।

समाजवादी पार्टी ने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इसके अलावा पार्टी ने सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, युवा कल्याण, आटा और डाटा का अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के विभिन्न बिंदुओं पर अनेक वादे किए गए हैं।


‘इंडिया’ गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर मैदान में है। इसके अलावा पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी है।

समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में शामिल कुछ बड़े वादों को आप नीचे देख सकते हैं-

1. किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दी जाएगी।

2. सभी छोटे, भूमिहीन और सीमंत किसानों को 5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी।

आटा-डाटा का अधिकार

3. मुफ्त राशन में गेहूं की जगह आटा देंगे। साथ ही हर राशनकार्ड धारी परिवार को 500 रुपये का फ्री मोबाइल डाटा दिया जाएगा

4. नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।

5. न्यूनतम दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 450 रुपये किया जाएगा

6. सभी असंगठित सेक्टर के श्रमिकों के लिए 10 लाख का बीमा और 5000 प्रति माह पेंशन दिया जाएगा।

7. पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा।

8. महिलाओं को पुलिस सहित सभी सरकारी नौकरियों में 33% का आरक्षण।

9. लड़कियों के लिए KG से PG तक का मुफ्त शिक्षा

10. गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये का पेंशन

यह भी पढ़ें- राज ठाकरे ने BJP को दिया बिना शर्त समर्थन, बोले- देश का भविष्य तय करेंगे ये लोकसभा चुनाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।