Get App

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी: जाति जनगणना, आटा-डाटा का अधिकार, KG से PG तक फ्री पढ़ाई का वादा

Samajwadi Party Manifesto: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार 10 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने सेना में भर्ती के लिए आई अग्निवीर योजना को खत्म करने का भी ऐलान किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 10, 2024 पर 2:13 PM
समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी: जाति जनगणना, आटा-डाटा का अधिकार, KG से PG तक फ्री पढ़ाई का वादा
Samajwadi Party Manifesto: सपा ने अग्निवीर योजना को भी खत्म करने का भी ऐलान किया है

Samajwadi Party Manifesto: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार 10 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने सेना में भर्ती के लिए आई अग्निवीर योजना को खत्म करने का भी ऐलान किया है। सपा के घोषणापत्र में KG से लेकर PG तक की शिक्षा मुफ्त करने का भी वादा किया गया है। साथ ही जातिगत जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ कार्यलाय से सपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र को ‘जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार’ का नाम दिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी, इस चुनाव में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA)' गठबंधन का हिस्सा है।

समाजवादी पार्टी ने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इसके अलावा पार्टी ने सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, युवा कल्याण, आटा और डाटा का अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के विभिन्न बिंदुओं पर अनेक वादे किए गए हैं।

‘इंडिया’ गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर मैदान में है। इसके अलावा पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें