VIP Candidates: सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है। देश में लोकसभा की 543 सीटें हैं। आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों की निगाहें भी इस पर लगी हुई हैं कि अगली बार सरकार बनाने के लिए जनादेश किसे मिलता है। शुरुआती रुझानों में काफी उलटफेर देखने को मिला था। जैसे कि एग्जिट पोल में बीजेपी के गठबंधन को जिस तरह से आसानी से तगड़ा बहुमत मिलता दिख रहा रहा था लेकिन अब I.N.D.I.A इसे कड़ी टक्कर देती दिख रही है। पीएम मोदी भी शुरुआत में अपनी वाराणसी सीट में एक बार कांग्रेस कैंडेडिट अजय राय से पीछे हो गए थे। स्मृति ईरानी भी अमेठी में पीछे चल रही हैं। राहुल गांधी दोनों ही सीटों-वायनाड और रायबरेली से आगे चल रहे हैं। केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर से शुरुआती गणना में पीछे हो गए थे।
VIP Candidates की ऐसी है स्थिति
वाराणसी सीट पर पीएम मोदी आगे हैं। हालांकि एक बार वह कांग्रेस सदस्य अजय राय से पीछे हो गए थे। पीएम मोदी की निगाहें वाराणसी सीट से जीतकर हैट्रिक लगाने की है।
वायनाड में राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली सीट से भी आगे चल रहे हैं। रायबरेली सीट सोनिया गांधी ने छोड़ी थी, जहां से नॉमिनेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने पर्चा भरकर सबको चौंका दिया था।
गांधीनगर में अमित शाह आगे चल रहे हैं। उनकी नजरें लगातार दूसरी बार इस सीट से जीतने पर है।
तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के राजीव चन्द्रशेखर पीछे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआती रुझानों में उन्होंने कांग्रेस के शशि थरूर को पीछे कर दिया था।
बारामती से एनसीपी की सुप्रिया सुले पीछे चल रही हैं। वह अपनी ही भाभी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
स्मृति ईरानी अमेठी से पीछे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के केएल शर्मा से है। स्मृति ईरानी ने 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हरा दिया था।
कन्नौज से सपा के अखिलेश यादव मैदान में हैं। यह सपा का मजबूत गढ़ है और शुरुआती रुझानों में वह आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। उनका मुकाबला पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान से है जो टीएमसी के टिकट पर मैदान में हैं।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सीट के रूप में मशहूर लखनऊ से बीजेपी के राजनाथ सिंह मैदान में हैं। वह इस सीट से फिलहाल आगे चल रहे हैं।
रामानंद सागर की 'रामायण' के 'राम' अरुण गोविल मेरठ सीट से बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। यहां उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद फिलहाल वह आगे चल रहे हैं।
जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद अब मंडी से बीजेपी कैंडिडेट कंगना रानौत आगे चल रही हैं। उनके खिलाफ हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के टिकट पर हैं।
बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह पीछे हैं। पिछले चुनाव में कन्हैया कुमार को हराया था। इस बार कन्हैया कुमार दिल्ली से मैदान में हैं और वह बीजेपी के मनोज तिवारी से पीछे चल रहे हैं।
(यह स्टोरी लगातार अपडेट हो रही है। ऐसे में लेटस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें।)