West Bengal Lok Sabha Election 2024 Phase 1: केंद्रीय मंत्री के घर के पास मिला बम, कई दिनों से BJP और TMC हैं आमने-सामने

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Phase 1: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर के पास बम मिला है। पुलिस ने बम को हटा दिया है। निशीथ प्रमाणिक कूचबिहार से फिर से चुनावी मैदान में हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की आज शुरुआत हो गई है

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 12:01 PM
Story continues below Advertisement
निशिथ प्रमाणिक को लेकर राज्य में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं।

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Phase 1: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर के पास बम मिला है। पुलिस ने बम को हटा दिया है। निशीथ प्रमाणिक कूचबिहार से फिर से चुनावी मैदान में हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की आज शुरुआत हो गई है। अगली लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। आज 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान (First Phase Voting) है। निशीथ प्रमाणिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं।

Nishit Pramanik पर BJP और TMC आमने-सामने

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के चंदामारी में मतदान केंद्र के सामने पथराव की घटना सामने आई है। बीजेपी का पोलिंग एजेंट घायल हो गया है। निशिथ प्रमाणिक को लेकर राज्य में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं। टीएमसी का आरोप है कि निशिथ प्रमाणिक ने कूचबिहार में बल प्रयोग किया। उन्होंने अपने घर पर गुंडों को पनाह दे रखा है और हथियार को जमा कर रखा है। वहीं दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक उदयुन गुहा ने आरोप लगाया कि पार्टी की कैंपेन कार पर भेटागुड़ी इलाके में प्रचार अभियान के दौरान योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। बीजेपी ने इन आरोपों का खंडन किया है। निशीथ ने चुनाव आयोग को लिखा कि मतदान वाले दिन उदयन को उनके मतदान केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया जाए।


West Bengal Phase 1 Election: सातों चरणों में होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग आज 19 अप्रैल को हो रही है। वहीं आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। मतों की गिनती 4 जून को होगी। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। कूचबिहार सीट से बीजेपी के टिकट पर निशिथ मैदान में हैं। वहीं टीएमसी के टिकट पर जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।