Get App

VIDEO: बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने चुनाव प्रचार के दौरान महिला को किया किस, TMC ने की आलोचना

West Bengal Lok Sabha Elections 2024: 2019 में बीजेपी में शामिल हुए मुर्मू ने कहा कि महिला उनकी बच्ची की तरह थी। उन्होंने टीएमसी पर गंदी मानसिकता का आरोप भी लगाया। वीडियो में दिख रही महिला ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए इसे "स्नेह" बताया

Akhileshअपडेटेड Apr 11, 2024 पर 7:08 PM
VIDEO: बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने चुनाव प्रचार के दौरान महिला को किया किस, TMC ने की आलोचना
West Bengal Lok Sabha Elections 2024: तृणमूल कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया गया है

West Bengal Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद खगेन मुर्मू (BJP MP Khagen Murmu) अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान एक वीडियो को लेकर विवाद में फंस गए हैं। वायरल वीडियो में वह एक महिला के गालों पर 'किस (Khagen Murmu kissing woman)' करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। कथित वीडियो को तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा, "यदि आपने अभी जो देखा उस पर विश्वास नहीं कर सकते, तो आइए हम स्पष्ट करें। हां, यह बीजेपी सांसद और मालदाहा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को किस कर रहे हैं।"

हालांकि, वीडियो में दिख रही महिला ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए इसे "स्नेह" बताया। महिला ने कहा, "अगर मेरे पिता की उम्र का कोई व्यक्ति मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाता है और मेरे गालों पर किस देता है तो इसमें समस्या कहां है? लोगों की मानसिकता इतनी गंदी क्यों है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

सांसद ने दी सफाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें