West Bengal Loksabha Election 2024: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के लिए लागू आदर्श आचार संहिता (MCC) का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीले सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं। कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) BJP के इशारे पर काम कर रहे हैं।
