सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
कल कंपनी ने अपने नतीजे पेश किये जिसके अनुसार TCS के Q1 नतीजे कमजोर रहे। कंपनी की डॉलर आय, मुनाफा और मार्जिन अनुमान से कम रहे हैं लिहाजा आज इस पर फोकस रहेगा।
2- GEN. INSURANCE Cos / ICICI LOMBARD / NEW INDIA ASSURANCE
आज के बाजार में इंश्योरेंस कंपनियां फोकस में रहेंगी। मई में 11 प्रतिशत के मुकाबले जून में 7 प्रतिशत ग्रोथ दिखाई दी है।
मेडीकल इक्विपमेंट शेयर भी फोकस में रह सकते हैं। इसके लिए कैबिनेट से 23000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी मिली है।
एग्री शेयर भी फोकस में रहेंगे क्योंकि कैबिनेट से 1 लाख करोड़ का एग्री इंफ्रा फंड मंजूर किया गया है।
आज के कारोबार में BDL फोकस में रहेगा। भारतीय वायु सेना से आकाश मिसाइल के लिए 499 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।