डेट फंड हमारे इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियों को स्थिरता देने में काफी महत्वपूर्ण होते हैं। यह हमारे होल्डिंग पर जोखिम को घटाते हैं। लॉन्ग टर्म मे कई बॉन्ड स्कीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इक्विटी डेट फंड सेवानिवृत्त लोगों को इंफ्लेशन से निपटने में सहायता देते हैं।
इसके अलावा जो लोग रिटायरमेंट के नजदीक आ रहे हैं। वो वॉलेटाइल एसेट से अपने निवेश को निकालकर तुलनात्मक रुप से कम जोखिम वाले डेट म्युचुअल फंडों में डाल सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे डेट फंडों की सूची दे रहे हैं जिन्होंने पिछले 15 वर्षों में बैंकों की फिक्सड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है। अपने इस विश्लेषण में हमने सिर्फ उन डेट फंडों को शामिल किया है जिनका मिनिमम ट्रैक रिकॉर्ड 15 सालों का है। आइए डालते हैं इनपर एक नजर।
Aditya Birla SL Short Term (ABST)। यह फंड इस सूची में टॉप पर है। इस फंड का 5 साल का औसत रोलिंग रिटर्न 8.9 फीसदी रहा है। यह फंड शॉर्ट टर्म पेपर में निवेश करता है जिसमें कॉर्पोरेट डेट, कर्मशियल पेपर और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट शामिल हैं।
ICICI Prudential Short Term Fund। यह फंड भी शॉर्ट ड्युरेशन कैटगरी से संबंधित है। इसका 5 साल का औसत रोलिंग रिटर्न 8.6 फीसदी रहा है। इसका 80 फीसदी से ज्यादा एक्सपोजर हाईएस्ट रेटेड डेट इस्ट्रीमेंट में है।
HDFC Medium Term Debt Fund- यह मीडियम कैटेगरी के ड्यूरेशन वाले फंड में आता है। इस फंड का 5 साल का औसत रोलिंग रिटर्न 8.5 फीसदी रहा है। इसके पोर्टफोलियों का एक चौथाई हिस्सा AA/AA बॉन्डों मे निवेशित है।
Kotak Bond Short Term Fund- यह सिर्फ हाईएस्ट रेटेड पेपर मे निवेश करती है पिछले 10 साल में इसके पोर्टफोलियो को एवरेज म्यॉचोरिटी रेट 1.1-4 साल रहा है। इस फंड का 5 साल का औसत रोलिंग रिटर्न 8.2 फीसदी रहा है।
बता दें कि इन फंडों में निवेश करने की हमारी कोई सिफारिश नहीं है। हमने सिर्फ इनसे जुड़े जोखिम और इनके रिटर्न का विश्लेषण किया है। किसी तरह का निवेश निर्णय लेते समय एक्सपर्ट्स की सलाह लें।