Interglobe Aviation (Indigo) के 30 जून को समाप्त तिमाही में घाटे में सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की पहली तिमाही के 2,844 करोड़ रुपये से बढ़कर 3174.17 करोड़ रुपये पर आ गया है। हालांकि इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 292 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है औऱ यह पिछले साल की पहली तिमाही के 767 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,007 करोड़ रुपये पर आ गया है।
पहली तिमाही में कंपनी के खर्च में भी भारी बढ़त देखने को मिली है औऱ यह सालाना आधार पर 59 फीसदी का उछाल भरते हुए 6,344 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पहली तिमाही के दौरान देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा था जिसके चलते लगभग सभी राज्य सरकारों ने इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाए जिससे एय़र ट्रैफिक पर भारी असर पड़ा जिससे कंपनी के कमाई और मुनाफे को बड़ा झटका लगा।
नतीजों के बाद ब्रोकर्स का कहना है कि इन्होंने कंपनी का FY22 के लिए EPS अनुमान घटाया है। कंपनी कैश की स्थिति देखते हुए 3,000 करोड़ रुपये का QIP जल्द ला सकती है। वहीं कंपिटिशन से निपटने के लिए कंपनी तैयार दिखती है।
CS ने IndiGo पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2100 रुपये निर्धारित किया है।
CS ने IndiGo पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1850 रुपये निर्धारित किया है।