बाजार में आज निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली करना पसंद किया। इंट्रा डे में 15,300 का स्तर छूने के बाद निफ्टी आज 15,200 के पार बंद होने में कामयाब रहा। जबकि सेंसेक्स 14 अंकों की गिरावट के साथ 50,637 पर बंद हुआ।
बाजार में आज निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली करना पसंद किया। इंट्रा डे में 15,300 का स्तर छूने के बाद निफ्टी आज 15,200 के पार बंद होने में कामयाब रहा। जबकि सेंसेक्स 14 अंकों की गिरावट के साथ 50,637 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में Nifty Bank, energy और PSU Bank को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.31 फीसदी और स्म़ॉल कैप इंडेक्स में 0.26 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
बुधवार को क्या हो निवेश रणनीति
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी को 15300 और 15431 के अपने लाइफ टाइम हाई की तरफ जाने के लिए 15,150 के ऊपर टिके रहना होगा जबकि नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15100- 15000के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है।
India VIX भी 19.13 से 1.5 फीसदी से घटकर 18.84 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार के हालिया बुलिश ट्रेंड को लाइफटाइम हाई के तरफ ले जाने के लिए India VIX का 20 के नीचे बने रहना जरूरी है।
Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि 25 मई को निफ्टी के लिए 15,300 का स्तर रजिस्टेंस साबित हुआ। अगर निफ्टी इस लेवल को पार करता है तो फिर हमें 15,500 और 15,600 का लेवल देखने को मिल सकता है।
नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,900-15,000 के जोन में सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इन लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तब तक इसमें बुलिश ट्रेंड बना रहेगा। इस समय किसी भी गिरावट पर बाजार में खरीदारी की सलाह होगी।
LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि जब तक निफ्टी 15,000 के नीचे नहीं बंद होता, तब तक तेजी का रूख कायम रहेगा। और हमें ऊपर की तरफ 15,330 और 15,430 का स्तर देखने को मिल सकता है। निफ्टी के इस स्तर के आसपास पहुंचने पर ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली की सलाह होगी।
Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि आज के कारोबार में HDFC group, HDFC Bank और HDFC Life के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली और ये निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे। आज की गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक ने भी इनका साथ दिया।
वहीं मोबाइल और डिजिटल और मैसेजिंग ऐप से संबंधित कंपनी रूट मोहबाइल (Route Mobile) में 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। किसी भी दिशा में नए ट्रिगर के अभाव में निफ्टी के 15,100-15,300 के रेंज में रहने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि ये गिरावट में खरीद का अच्छा मौका नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।