अनुपम रसायन, Goldiam International के स्टॉक्स 7 प्रतिशत से अधिक चढ़े, जानिए कारण

बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद अनुपम रसायन के स्टॉक में तेजी आई है। Goldiam International की शेयर बायबैक करेगी

अपडेटेड Aug 30, 2021 पर 6:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

स्पेशियलिटी केमिकल मेकर अनुपम रसायन ने जापान की एक मल्टीनेशनल कंपनी से लाइफ साइंसेज से जुड़े एक स्पेशियलिटी केमिकल प्रोडक्ट का 135 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की घोषणा की है। इसके बाद कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर शुरुआती कारोबार में 770 रुपये पर पहुंच गया।

Goldiam International के स्टॉक में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और BSE पर यह 727 रुपये पर था।

रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स क्लेम को वापस लेने के लिए कंपनियों को 45 दिन दे सकती है सरकार

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 13 सितंबर को कंपनी के इक्विटी शेयर्स के बायबैक के प्रपोजल पर विचार करने के लिए मीटिंग होगी।

Goldiam International लग्जरी डायमंड ज्वैलरी का एक्सपोर्ट करती है।

अनुपम रसायन जापान की कंपनी के साथ स्पेशियलिटी केमिकल प्रोडक्ट की सप्लाई के लिए चार वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट करेगी। कंपनी 66 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।


यह कस्टम सिंथेसिस (CSM) और स्पेशियलिटी केमिकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। यह एग्रो केमिकल्स, फार्मास्युटिकल, पर्सनल केयर और अन्य स्पेशियलिटी केमिकल्स से जुड़े प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।