भारती एयरटेल मेगा राइट्स इश्यू लॉन्च करेगी, क्या अब आपको शेयर खरीदने चाहिए?

कंपनी के शेयर के लिए 610 रुपये का रेजिस्टेंस है और इसे पार करने के बाद इसमें तेजी आ सकती है

अपडेटेड Aug 30, 2021 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 21,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का अप्रूवल दिया है। इसके लिए 535 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा गया है। कंपनी की योजना इस फंड का इस्तेमाल अपने नेटवर्क के एक्सपैंशन और 5G सर्विसेज के लॉन्च में करने की है।

कंपनी का शेयर सोमवार को BSE पर 1 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स क्लेम वापस लेने के लिए कंपनियों को 45 दिन दे सकती है सरकार

भारती एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसके बोर्ड ने 5 रुपये प्रत्येक की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर्स पात्र शेयरहोल्डर्स को जारी कर 21,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की अनुमति दी है।

शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक 14 शेयर्स पर एक शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल और भी इस इश्यू में शेयर्स खरीदेंगे।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी की ओर से इतना फंड जुटाने की योजना हैरान करने वाली है क्योंकि इसके मैनेजमेंट ने हाल में बताया था कि कंपनी को लिक्विडिटी की समस्या नहीं है। हालांकि, कंपनी के लिए अगले 12 महीनों में बिजनेस को लेकर अच्छी संभावना है।


मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के शेयर के लिए 720 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग दी है।

मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारती एयरटेल के शेयर के लिए 610 रुपये का इमिडिएट और महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है जो इसके 20 दिन के मूविंग एवरेज के अनुसार है। इसे नई तेजी के लिए इस लेवल को पार करने की जरूरत होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।