चीन की Tencent के शेयर्स में 10% से अधिक गिरावट, बच्चों को ऑनलाइन गेम्स से नुकसान का असर

कंपनी की मार्केट वैल्यू में पिछले सप्ताह की शुरुआत से 110 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 10:29 PM
Story continues below Advertisement

चीन की बड़ी इनवेस्टमेंट कंपनियों में शामिल Tencent Holdings के शेयर में मंगलवार को 11 प्रतिशत तक की गिरावट आई। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के बच्चों को ऑनलाइन गेम्स की लत लगने से हो रहे नुकसान पर रिपोर्ट देने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है।

टेनसेंट होल्डिंग्स ने कहा है कि वह 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ऑनलाइन गेम्स खेलने पर पूरी तरह रोक लगाने पर विचार कर रही है।

देश में Tesla का इंतजार करने वालों को झटका, केंद्र सरकार से नहीं मिलेगी इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट

इससे यह आशंका बढ़ गई है कि चीन सरकार एजुकेशन और टेक सेक्टर्स से जुड़ी ऑनलाइन कंपनियों पर सख्ती करने के बाद ऑनलाइन एंटरटेनमेंट के लिए कड़े नियम जारी कर सकती है।

शिन्हुआ की रिपोर्ट में एक छात्र के हवाले से बताया गया था कि उसके कुछ दोस्त टेनसेंट की एक लोकप्रिय गेम को दिन में आठ घंटे तक खेलते हैं। इसके बाद बच्चों के ऑनलाइन गेम्स पर बिताए जाने वाले समय पर नियंत्रण करने की मांग उठ रही है।

टेनसेंट ने कहा है कि वह बच्चों के लिए खेलने की लिमिट को कम करने पर विचार कर रही है। इसे सप्ताह के दिनों के दौरान केवल एक घंटा और छुट्टियों के दौरान दो घंटे तक सीमित किया जा सकता है।


कंपनी की ओर से यह बयान आने के बाद टेनसेंट के साथ ही NetEase और  XD Inc के शेयर्स में भी भारी गिरावट आई। इनवेस्टर्स ने इन कंपनियों के शेयर्स में बिकवाली की।

कई देशों के स्टॉक मार्केट्स में लिस्टेड टेनसेंट और इससे जुड़ी कंपनियों के शेयर्स में शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बाद में इन शेयर्स में कुछ रिकवरी हुई। टेनसेंट की मार्केट वैल्यू पिछले सप्ताह के बाद से लगभग 17 प्रतिशत घट चुकी है।

पिछले महीने चीन सरकार के कुछ सेक्टर्स की कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने से इन कंपनियों के शेयर्स में काफी बिकवाली हुई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।