CNBC AWAAZ EXCLUSIVE-इसी महीने Shriram Transport का 1500-2000 करोड़ का QIP

Shriram Transport का 1500-2000 करोड़ Cr का QIP इसी महीने आ सकता है

अपडेटेड Jun 02, 2021 पर 12:01 AM
Story continues below Advertisement

SHRIRAM TRANSPORT से जुड़ी बड़ी खबर है। इसी महीने Shriram Transport का 1500-2000 करोड़ Cr का QIP आ सकता है। कंपनी की इन्वेस्टमेंट बैंकर्स से बात जारी है। CNBC AWAAZ को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी इसी महीने 1500-2000 करोड़ का QIP लॉन्च कर सकती है।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि उन्हें सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस महीने 1500-2000 Cr का QIP लॉन्च  किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार QIP लॉन्च पर इन्वेस्टमेंट बैंकर्स से बातचीत चल रही है। वहीं QIP का प्राइस मार्केट की स्थिति पर निर्भर करेगा।

यतिन ने सूत्रों के हवाले से आगे कहा कि QIP के लिए घरेलू फंड्स के साथ बात शुरू है। हालांकि कंपनी ने CNBC Awaaz के सवालों का जवाब नहीं दिया है। जबकि सूत्रों ने बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने 4000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मांगी है।

इस खबर के बाद स्टॉक में हल्का मूवमेंट ऊपर की तरफ देखने को मिला। लेकिन आईआईएफएल सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन ने इस पर बिकवाली की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें और गिरावट देखने को मिलेगी और ये 1365 के स्तर तक फिसल सकता है।

भसीन ने कहा कि पिछले 3 महीनों में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का कारोबार कमजोर रहा है। इसके अलावा वे पूंजी जुटाने की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं लिहाजा इसमें इक्विटी डायलूशन भी देखने को मिलेगा और 7 से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। लिहाजा इसमें बिकवाली करनी चाहिए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।