Hexaware Technologies Share: इस आईटी कंपनी का शेयर बना रॉकेट, अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक से समझौते का असर

Anthropic से समझौते के ऐलान से सुबह 10:02 बजे Hexaware Technologies का शेयर एनएसई पर करीब 10 फीसदी तक उछल गया। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। एंथ्रोपिक मुंबई की एक AI कंपनी है

अपडेटेड Oct 09, 2026 पर 12:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हेक्सावेयर के पास 1,100 से ज्यादा क्लाउड-सर्टिफायड प्रोफेशनल्स हैं।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर 9 सितंबर को शेयर बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। शेयर की कीमत 10 फीसदी तक उछल गई। इसकी वजह कंपनी का एक ऐलान है। कंपनी ने कहा है कि उसने एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत हेक्सावेयर एंथ्रोपिक के क्लाउड एआई मॉडल को अपने प्लेटफॉर्म्स से इंटिग्रेट करेगी।

एक समय शेयर में 10 फीसदी तक का उछाल

Anthropic से इस समझौते की वजह से सुबह 10:02 बजे Hexaware Technologies का शेयर एनएसई पर करीब 10 फीसदी तक उछल गया। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। एंथ्रोपिक मुंबई की एक AI कंपनी है। समझौते के तहत हेक्सावेयर क्लाउड को अपने एआई-नेटिव इंजीनियरिंग प्लेटफॉर्म Zerovity और AgentVerse से इंटिग्रेट करेगी। एजेंटवर्स कंपनी का एजेंट-बिल्डिंग एंड गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है, जिस पर 600 से ज्यादा प्री-बिल्ट एजेंट्स हैं।


कई क्षेत्र में एंथ्रोपिक से मिलकर काम करेगी हेक्सावेयर

हेक्सावेयर के पास 1,100 से ज्यादा क्लाउड-सर्टिफायड प्रोफेशनल्स हैं। दोनों कंपनियां गो-टू-मार्केट एनिशिएटिव्स, ज्वाइंट सॉल्यूशन डेवलपमेंट और कस्टमर डिप्लॉयमेंट में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगी। हेक्सावेयर अपनी डिलीवरी टीम को क्लाउड की ट्रेनिंग देगी। हेक्सावेयर के चीफ ऑपरेटिंग अफसर विनोद चंद्रन ने कहा, "हमारी टीम में पहले से 1,100 से ज्यादा एंप्लॉयीज हैं, जो क्लाउड में सर्टिफायड हैं।"

एंप्लॉयीज के बीच क्लाउड का इस्तेमाल बढ़ाने पर फोकस 

एंथ्रोपिक की हेड ऑफ पार्टनरशिप (इंटरनेशनल) इरा साहनी ने कहा, "एंटरप्राइजेज अपने एंप्लॉयीज को क्लाउड का इस्तेमाल करने को कह रहे हैं। एंप्लॉयीज ऐसे कई सिस्टम्स के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन पर कंपनी का बिजनेस निर्भर है। कई ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो प्रोडक्शन में क्लाउड के इस्तेमालमें उनकी मदद कर सके।" उन्होंने कहा कि हेक्सावेयर के कस्टमर्स अपनी कंपनी पर भरोसा करते हैं। इससे हमारा काम आसान हो जाता है, क्योंकि क्लाउड के इस्तेमाल से बड़ा फर्क पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में आ सकती है 50% तक तेजी, प्रशांत जैन ने कहा-अगले कुछ हफ्तों में निवेश के बड़े मौके

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी 

हेक्सावेयर का शेयर 12 बजे 4.12 फीसदी चढ़कर 532 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में यह शेयर करीब 26 फीसदी गिरा है। 9 अक्टूबर को शेयर बाजारों में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 1.06 फीसदी यानी 233 अंक चढ़कर 22,466 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1 फीसदी यानी 718 अंक के उछाल के साथ 72,312 पर था। बैंक निफ्टी में भी 1.11 फीसदी की तेजी दिखी। इससे पहले के दो सत्रों में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।