D-Street Talk: जल्द ही Artificial Intelligence का होगा बोलबाला, इन 6 कंपनियों पर बनी रहे नजर

Artificial Intelligence कंप्यूटर साइंस की एक शाखा है जो इंटेलीजेंट मशीन बनाने का काम करती है.

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 1:27 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Artificial Intelligence आज कल खासकर कोविड के बाद की स्थिति में हमारी जरूरत बनती जा रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियां Artificial Intelligence (AI) और मशीन लर्निंग पर आधारित टेक्नोलॉजी के जरिए अपना उत्पादन बढ़ा रही हैं और नए –नए प्रोडक्ट भी बना रही हैं।

    Complete Circle Consultants Pvt Ltd के क्षितिज महाजन ने मनीकंट्रोल से AI और उससे जुड़ी कंपनियों के बार खास बातचीत की। सबसे पहले आइये जानते हैं Artificial Intelligence है क्या ?

    Artificial Intelligence कंप्यूटर साइंस की एक शाखा है  जो ऐसी इंटेलीजेंट मशीन बनाने का काम करती है जो मनुष्यों की तरह सोच सकती है और काम कर सकती है। इस तरह की मशीनें speech recognition, problem-solving, learning और planning जैसे काम कर सकती हैं।

    यहां पर क्षितिज महाजन भारत की ऐसी 6 कंपनियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जो अपने प्रोडक्ट में AI का उपयोग कर रहे हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यहां बताए जा रहे स्टॉक सिर्फ जानकारी के लिए हैं। ये किसी तरह की बॉय या सेल रिकमेंडेशन नहीं है।

    Bosch

    AI हमारी जिंदगी और हमारे काम को आसान बनाता है। कई बार तो इससे असंभव भी संभव हो जाता है। साल 2025 तक बॉस के सभी प्रोडक्ट में AI का इस्तेमाल होगा या फिर AI के जरिए इनका उत्पादन होगा। Bosch Indego S+ इसका एक उदाहण है। यह एक रोबोटिक लॉन मूवर है। जिसको अमेजॉन एलेक्सा के जरिए वॉइस कंट्रोल से चलाया जा सकता है। इसी तरह Bosch SoundSee एक सेंसर सिस्टम है। जिसमें AI आधारित ऑडियो एनालिटिक्स का उपयोग किया जाता है। यह स्पेस स्टेशन में मशीनों की चलने की आवाज के आधार पर उनकी तकनीकी स्थिति का पहचान कर लेती है।


    Happiest Minds

    Happiest Minds टेक लिमिटेड टेक्नोलॉजी प्रोवाइडरों और तमाम कंपनियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की सुविधा देती है। Happiest Minds स डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में AI के ब्लॉक चेन, cloud, digital process automation, internet of things, robotics/drones, security, virtual/augmented reality जैसी तकनीकों का उपयोग करता है।

    Cyient

    Cyient इंडस्ट्री के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेश पर फोकस करती है। यह कंपनी भी नए टूल्स और नई टेक्नोलॉजी के जरिए अपने क्लाइंट की सहायता करती है। कंपनी डिजिटल मैप डेवलपर्स को अपनी सेवाएं देती है। जिससे स्वचालित वाहन का संचालन सुरक्षित और बेहतर होता है। चीन की सबसे बड़ी सर्च कंपनी Baidu का कहनाहै कि आने वाले समय में स्वत: चलने वाले वाहनों के लिए स्मार्ट मैप का कारोबार वेब सर्च से भी ज्यादा बड़ा होगा।

    Affle India

    Affle एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी एक कंपनी है। Affle के कंज्यूमर प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन और ऑफलाइन कंपनियां मोबाइल एडवरटाइजिंग के लिए उपयोग में लाती हैं। Affle अपने कारोबार में AI का व्यापक उपयोग करती है।

    Zensar Technologies

    कंपनी AI पर बड़ा दांव लगा रही है। जानकारों का मानना है कि AI टेक आज उसी जगह पर खड़ी है जहां आज से कुछ साल पहले डिजिटल टेक्नोलॉजी खड़ी थी। अब यहां से AI में भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए Zensar Technologies भी AI पर फोकस कर रही है। इसका AIRLabs पूरी तरह से AI पर फोकस है। पिछले 2 साल में कंपनी ने 100 पेटेंट दाखिल किए हैं।

    Saksoft

    Saksoft अपने क्लाइंट्स को Intelligent Automation, Legacy Modernisation, Managed Infrastructure support, Advanced Analytics,  Quality Assurance, जैसे तमाम AI आधारित सेवाएं देती है।
     
    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।