मोटे मुनाफे के लिए हो जाइए तैयार, आने वाला है Devyani International का IPO, लेकिन ये है बेस्ट QSR स्टॉक

SEBI में जमा कराए देवयानी इंटरनेशनल के ड्राफ्ट पेपर से एक बात तो साफ हो गई है कि बेस्ट QSR स्टॉक कौन है

अपडेटेड May 26, 2021 पर 8:03 AM

बर्गर किंग (Burger King) और बारबेक्यू नेशन (Barbeque Nation) के बाद एक और क्विक चेन रेस्टोरेंट (QSR) स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी में है। प्राइमरी मार्केट से 1400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारत में पिज्जा हट (Pizza Hut), KFC और कोस्टा कॉफी (Costa Cofee) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी देवयानी इंटरनेशनल IPO लॉन्च करने जा रही है।


देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) ने IPO के जरिये 1400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी इस IPO में 400 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी के 125,333,330 इक्विटी शेयर जारी करेंगे। इस IPO के जरिये कंपनी के इंवेस्टर RJ Corp और Temasek कंपनी से पार्शियल एग्जिट करेंगे।


SEBI में जमा कराए कंपनी के ड्राफ्ट पेपर से एक बात तो साफ हो गई है कि बेस्ट QSR स्टॉक कौन है। कोविड के सेकेंड वेव के कारण रेस्टोरेंट की सप्लाई 15% तक कम हो गई है और एग्रीगेटर्स ने अपनी डिलिवरी फीस भी बढ़ा दी है। इस वजह से भारतीय रेस्टोरेंट चेन के मुकाबले वेस्टर्न QSR अधिक फायदे में हैं।



ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities जिसने Devyani International के DRHP का एनालिसिस किया है, उसके मुताबिक बेस्ट QSR कंपनी देवयानी इंटरनेशनल नहीं, बल्कि भारत में Dominos की फ्रेंचाइजी कंपनी Jubilant Foodworks है। ब्रोकरेड फर्म का कहना है कि पिज्जा का प्रॉफिट मार्जिन और EBITDA मार्जिन बर्गर के मुकाबले काफी अच्छा है। पिज्जा की कैटेगरी में Jubilant Foodworks का मार्केट हिस्सेदारी Pizza Hut से दोगुना से भी अधिक है।


बर्गर कैटेगरी में भी देवयानी इंटरनेशनल यानी KFC का मार्केट शेयर Westlife के McDonalds से 21% और Burger King से 8% कम है। साथ ही इन तीनों बर्गर चेन का ग्रॉस मार्जिन 65% के करीब है। इस कैटेगरी में प्रॉफिट मार्जिन और मार्केट शेयर के मामले में McDonalds लीडर है।


ICICI सिक्योरिटीज के साथ-साथ दूसरे ब्रोकरेज फर्म्स भी Jubilant Foodworks को लेकर ही बुलिश हैं। CLSA ने कहा कि जुबिलेंट फूडवर्क्स के पास देश में सबसे अच्छी डिलिवरी सर्विस है। वहीं, Kotak सिक्योरिटीज ने भी हाल ही में Jubilant Foodworks के साथ Westlife को Buy रेटिंग्स दी है, वहीं Burger King को Sell रेटिंग्स दी है। 


Devyani International की खास बातें


देवयानी इंटरनेशनल रवि के जयपुरिया की कंपनी RJ Corp ग्रुप की सहयोगी कंपनी है। देवयानी इंटरनेशनल भारत में Pepsico का सबसे बड़ी बोटलर है। कंपनी का बिजनेस बीयर, कोल्ड ड्रिंक, QSR, दूध, आइसक्रीम, हेल्थकेयर से लेकर रियल एस्टेट और एजुकेशन के क्षेत्र तक फैला है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी QSR कंपनी Yum Brands ने देवयानी इंटरनेशनल में निवेश किया है।


कंपनी भारत में पिज्जा हट, KFC और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। इसके अलावा कंपनी के अपने कई ब्रांड्स हैं जिनमें Vaango, फूड स्ट्रीट, मसाला ट्विस्ट, अमरेली Ile Bar और Ckrussh Juice Bar आदि शामिल हैं। इसके 692 स्टोर भारत के कपुल 26 राज्यों के 155 शहरों में फैले हैं। कंपनी के स्टोर नेपाल और नाइजेरिया में भी हैं।  


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।