DLF को चौथी तिमाही में हुआ 481 करोड़ का मुनाफा, ब्रोकरेजेस से जानिये निवेश रणनीति

पिछले साल की चौथी तिमाही में DLF को नुकसान हुआ था जबकि इस साल की चौथी तिमाही में कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया

अपडेटेड Jun 14, 2021 पर 12:56 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिग्गज रियल इस्टेट कंपनी DLF का चौथे क्वार्टर में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 480.94 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,857.76 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था। चौथे क्वार्टर में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 1.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,712.57 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

    पिछले पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए DLF का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 1,093.61 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वर्ष में कंपनी को 583.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।वहीं फाइनेंशियल ईयर 2021 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 11 प्रतिशत घटकर 5,414.06 करोड़ रुपये रहा।

    DLF ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी के होल टाइम डायरेक्टर्स अशोक कुमार त्यागी और देविंदर सिंह को कंपनी का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और होल टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। जबकि DLF ने सावित्री देवी सिंह और अनुष्का सिंह को एडिशनल डायरेक्टर्स के तौर पर कंपनी में शामिल किया है। ये दोनों DLF के चेयरमैन राजीव सिंह की बेटियां हैं।

    BROKERAGES ON DLF

    JP Morgan की DLF पर राय

    JP Morgan ने DLF पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 360 रुपये तय किया है।


    Morgan Stanley की DLF पर राय

    Morgan Stanley ने DLF पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 299 रुपये तय किया है।

    CLSA की DLF पर राय

    CLSA ने DLF पर रेटिंग को आउटपरफॉर्म से घटाकर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY22 के लिए 4000 करोड़ रुपये बिक्री का गाइडेंस बरकरार है। कंपनी को FY23 में नई लीजिंग में तेजी की उम्मीद है। कंपनी के प्री-सेल्स में तेजी दिख रही है और कैश फ्लो पॉजिटिव नजर आ रहा है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।