Dolly Khanna Portfolio: एक महीने में इस स्टॉक में करीब 20% की तेजी आने की उम्मीद, क्या आपके पास भी है ये शेयर

इस शेयर ने पिछले एक साल में शेयर होल्डर्स के पैसे को लगभग 111.70 रुपए प्रति स्टॉक स्तर से बढ़ाकर 221.30 रुपए कर दिया

अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 7:08 PM

डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो (Dolly Khanna Portfolio) को रिटेल इनवेस्टर्स वैल्यू पिक्स खोजने के लिए बड़ी ही बारीकी से फॉलो करते हैं। भारतीय बाजारों के छोटे निवेशक चेन्नई स्थित प्रमुख इनवेस्टर को काफी फॉलो करते हैं, क्योंकि उनकी बहुत कम जाने पहचाने स्टॉक चुनने की आदत है, जो लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न देते हैं। इसका एक बेहतरीन उदाहरण रेन इंडस्ट्रीज के शेयर हैं।

डॉली खन्ना के इस शेयर ने पिछले एक साल में शेयर होल्डर्स के पैसे को लगभग 111.70 रुपए प्रति स्टॉक स्तर से बढ़ाकर 221.30 रुपए कर दिया है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, अगले एक महीने में इस कमोडिटी स्टॉक में करीब 20 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है।

Mint के मुताबिक, डॉली खन्ना शॉर्ट टर्म के लिए पोर्टफोलियो स्टॉक आउटलुक पर SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट मुदित गोयल ने कहा, "रेन इंडस्ट्रीज के शेयर पॉजिटिव दिख रहे हैं और इमीडिएट शॉर्ट टर्म में ₹250 से ₹255 तक जा सकते हैं। स्टॉप लॉस ₹208 पर रखते हुए कोई भी मौजूदा मार्केच प्राइस पर काउंटर खरीद सकता है।" उन्होंने कहा कि कमोडिटी स्टॉक आगे भी पकड़ बना सकता है, क्योंकि चार्ट पर स्टॉक बहुत तेज है।

निवेशकों को एक महीने तक काउंटर रखने की सलाह देते हुए, च्वाइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया ने कहा, "डॉली खन्ना का शेयर पॉजिटिव दिख रहा है और कोई भी ₹270 के एक महीने के टारगेट के लिए मौजूदा मार्केट प्राइस पर काउंटर खरीद सकता है। स्टॉक 250 रुपए के स्तर पर मामूली बाधा का सामना कर रहा है और एक महीने में 270 रुपए के स्तर तक जा सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "स्टॉप लॉस को 200 रुपए पर बनाए रखते हुए मौजूदा स्तरों पर काउंटर खरीद सकते हैं, क्योंकि स्टॉक में ₹200 से ₹220 की स्ट्रांग सपोर्ट रेंज है।"

रेन इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत आज 221.30 रुपए (दोपहर 1:18 बजे) है और अगर ये 270 रुपए के अपने एक महीने के टारगेट को पूरा करती है, तो निवेशक इस अवधि में लगभग 20 प्रतिशत रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।


डॉली खन्ना के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार, अप्रैल से जून 2021 तिमाही के लिए, चेन्नई स्थित निवेशक के पास कंपनी के नेट शेयर्स का 1.17 प्रतिशत है, जो जनवरी से मार्च 2021 तिमाही में उसकी शेयर होल्डिंग से 0.14 प्रतिशत कम है। मार्च 2021 की तिमाही में भी, डॉली खन्ना ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1.59 प्रतिशत (अक्टूबर से दिसंबर 2020 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी) से घटाकर 1.31 प्रतिशत कर दी थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।