निवेशक तगड़े रिटर्न के लिए small-cap पर दांव लगाते हैं लेकिन इस सेक्टर में सही शेयर चुनना टेढ़ी खीर है। उदाहरण के लिए BSE smallcap index में करीब 650 स्टॉक हैं। इनमें से वैल्यू स्टॉक चुनना काफी मुश्किल है। ये खोज शुरू करने सबसे अच्छा तरीका ये है कि इस बात पर नजर रखें की एमएफ और विदेशी संस्थागत निवेशक अपने पैसे कहां लगा रहे हैं।
यहां Moneycontrol ऐसे शेयरों की सूचि दे रहा है जिसमें म्युचुअल फंडों ने पिछले 1 साल से हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। स्मॉलकैप के 26 शेयरों में लगातार खरादारी होती दिखी है। इनमें से 7 शेयर ऐसे हैं जिन्होंने 2021 के पहले 7 महीनों में निवेशकों की वेल्थ मों दोगुने की बढ़ोत्तरी की है।
Moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इन 7 शेयरों में से 6 शेयर ऐसे हैं जिनमें कमजोर की तुलना में मजबूत फैक्टर ज्यादा हैं।
Godawari Power And Ispat | 2021 में अब तक इस शेयर में 220 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 31 दिसंबर 2020 के 476 रुपए से बढ़कर फिलहाल 1522 रुपए के आसपास दिख रहा है। सितंबर 2020 तिमाही में इस स्टॉक में एमएफ की होल्डिंग बढ़कर 0.17 फीसदी पर आ गई। वहीं, दिसंबर 2020 में ये 0.42 फीसदी, मार्च 2021 में 0.46 फीसदी और जून 2021 में बढ़कर 0.86 फीसदी पर आ गई।
Lux Industries | 2021 में अब तक इस शेयर में 158 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 31 दिसंबर 2020 के 1630 रुपए से बढ़कर फिलहाल 4211 रुपए के आसपास दिख रहा है। सितंबर 2020 तिमाही में इस स्टॉक में एमएफ की होल्डिंग बढ़कर 4.50 फीसदी पर आ गई। वहीं, दिसंबर 2020 में ये 4.54 फीसदी, मार्च 2021 में 4.77 फीसदी और जून 2021 में बढ़कर 6.44 फीसदी पर आ गई।
Tata Elxsi | 2021 में अब तक इस शेयर में 132 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 31 दिसंबर 2020 के 1833 रुपए से बढ़कर फिलहाल 4261 रुपए के आसपास दिख रहा है। सितंबर 2020 तिमाही में इस स्टॉक में एमएफ की होल्डिंग बढ़कर 2.83 फीसदी पर आ गई। वहीं, दिसंबर 2020 में ये 3.48 फीसदी, मार्च 2021 में 3.99 फीसदी और जून 2021 में बढ़कर 4.46 फीसदी पर आ गई।
Balrampur Chini Mills | 2021 में अब तक इस शेयर में 105 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 31 दिसंबर 2020 के 172 रुपए से बढ़कर फिलहाल 354 रुपए के आसपास दिख रहा है। सितंबर 2020 तिमाही में इस स्टॉक में एमएफ की होल्डिंग बढ़कर 9.55 फीसदी पर आ गई। वहीं, दिसंबर 2020 में ये 12.60 फीसदी, मार्च 2021 में 12.61 फीसदी और जून 2021 में बढ़कर 13.87 फीसदी पर आ गई।
Gujarat Gas | 2021 में अब तक इस शेयर में 105 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 31 दिसंबर 2020 के 377 रुपए से बढ़कर फिलहाल 772 रुपए के आसपास दिख रहा है। सितंबर 2020 तिमाही में इस स्टॉक में एमएफ की होल्डिंग बढ़कर 7.14 फीसदी पर आ गई। वहीं, दिसंबर 2020 में ये 7.23 फीसदी, मार्च 2021 में 7.32 फीसदी और जून 2021 में बढ़कर 7.68 फीसदी पर आ गई।
Jindal Stainless | 2021 में अब तक इस शेयर में 105 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 31 दिसंबर 2020 के 76 रुपए से बढ़कर फिलहाल 153 रुपए के आसपास दिख रहा है। सितंबर 2020 तिमाही में इस स्टॉक में एमएफ की होल्डिंग बढ़कर 0.07 फीसदी पर आ गई। वहीं, दिसंबर 2020 में ये 0.26 फीसदी, मार्च 2021 में 0.76 फीसदी और जून 2021 में बढ़कर 1.57 फीसदी पर आ गई।