फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) ने जुलाई में अभी तक इक्विटी मार्केट से 5,689 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। विदेशी इनवेस्टर्स डोमेस्टिक और ग्लोबल कारणों के मद्देनजर सतर्क रख अपना रहे हैं। हालांकि, डेट सेगमेंट में FPI ने 3,190.76 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है।
इससे जुलाई में अभी तक इनकी कुल बिकवाली 2,498.47 करोड़ रुपये की रही है।
वैल्यूएशन बढ़ने, ऑयल प्राइसेज महंगे होने और डॉलर में आ रही मजबूती से विदेशी इनवेस्टर्स को शॉर्ट-टर्म के लिए आशंका दिख रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वजह से वे अभी निवेश को लेकर आक्रामक रवैये से बच रहे हैं।
स्टॉक मार्केट्स के अपने अभी तक के हाई लेवल के करीब पहुंचने से ये इनवेस्टर्स सतर्क हो गए हैं।
पिछले छह कारोबारी दिनों में इन इनवेस्टर्स ने लगातार बिकवाली की है।
अन्य इमर्जिंग मार्केट्स और एशियाई मार्केट्स में भी जुलाई में FPI ने बिकवाली की है। हालांकि, इंडोनेशिया के स्टॉक मार्केट में विदेशी इनवेस्टर्स की ओर से निवेश बढ़ा है।