बाजार में BULLS और BEARS की कड़ी टक्कर के बीच, NIFTY 15,200 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। आज सेंसेक्स 14 प्वाइंट गिरकर 50,600 के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक 282 अंको की गिरावट दर्ज की गई। आज के सेशन में ।T,मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरो में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
निफ्टी आज 11 प्वाइंट चढ़कर 15208 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 26 प्वाइंट चढ़कर 50678 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 282 प्वाइंट गिरकर 34662 पर बंद हुआ। मिडकैप 40 प्वाइंट गिरकर 25544 पर बंद हुआ।
आज इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल
Panacea Biotec | CMP: Rs 403.70 | कंपनी की हिमाचल प्रदेश स्थित इकाई में कोरोना वैक्सीन Sputnik V का उत्पादन शुरू हो जाने की खबरों के बीच आज ये शेयर 5 फीसदी भागा।
AurionPro Solutions | CMP: Rs 156.55 | कंपनी की सहायक कंपनी SC Soft Pte. Ltdके Egypt (मिश्र) में कारोबार शुरू करने को खबरों के चलते आज ये शेयर 10 फीसदी उछला।
TTK Prestige | CMP: Rs 8,388 | आज ये शेयर 13 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.4 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय़ 418.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 598 करोड़ रुपये रही है।
Bajaj Electricals | CMP: Rs 1,126 | ये शेयर आज लाल निशान में बंद हुआ है। हालांकि चौथी तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी को 1.1 Cr घाटे के बदले 54.6 Cr मुनाफा हुआ है। आय 1,300.7 Cr से घटकर 1,258.5 Cr पर रहा है। EBITDA 37.3 Cr से बढ़कर 72.7 Cr करोड़ और EBITDA मार्जिन 2.9 फीसदी से बढ़कर 5.8 फीसदी रहा है। बोर्ड से सिक्योरिटी के जरिए 300 Cr जुटाने को मंजूरी मिली है।
Lincoln Pharmaceuticals | आज इस शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 41.6 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी की आय में 1.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
Indoco Remedies | CMP: Rs 337.45 | चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 270 करोड़ रुपये से बढ़कर 310 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने 1.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है। मजबूत नतीजों के बावजूद आज ये शेयर करीब 6 फीसदी टूटा है।
Newgen Software | CMP: Rs 365 | आज ये शेयर करीब 4 फीसदी टूटा है। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 41.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 52.7 करोड़ रुपये रहा है। जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की आय 185.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 200 करोड़ रुपये रही है।