बाजार में बुल्स का दबदबा कायम है और बाजार लगातार दूसरे दिन नए शिखर पर रहा। सेंसेक्स पहली बार 54,000 के पार तो निफ्टी पहली बार 16,200 के पार बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने भी आउटपरफॉर्म किया है। निफ्टी बैंक करीब 5 महीने के ऊपरी स्तर पर रहा। वहीं कंज्यूमर डुयूरेबल्स, मिडकैप,ऑटो, फार्मा, FMCG शेयरों पर दबाव दिखा।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
State Bank of India | CMP: Rs 456.15 | आज यह शेयर करीब 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 6374 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 6504 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, ब्याज आय (NII) 28894.6 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 27,638 करोड़ रुपए पर रहा है। बता दें कि इसके पिछले साल की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 4189 करोड़ रुपए और आय 26641 करोड़ रुपए रही थी। प्रतिशत आधार पर देखें तो सालाना आधार पर SBI के मुनाफे में 55.3 फीसदी और ब्याज आय में 3.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
Godrej Consumer Products | CMP: Rs 985.95 | आज ये शेयर 3 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। पहली तिमाही के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए। 30 जून 2021 को समाप्त हुए तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 4.1 फीसदी औऱ आय में सालाना आधार पर 24.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
Vodafone Idea | CMP: Rs 6.00 | आज यह शेयर 18 फीसदी टूट गया। वोडाफोन के सीईओ Nick Read ने कहा है कि वह कर्ज की मार से जूझ रही वोडाफोन आइडिया में कोई नई पूंजी नहीं डालेंगे।
Bharti Airtel | CMP: Rs 574.60 | आज यह शेयर करीब 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। भारती एयरटेल का प्रॉफिट जून तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 62 फीसदी घटकर 284 करोड़ रुपए रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 759 करोड़ रुपए था। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 15,933 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।
जून तिमाही में कंपनी की कामकाज से होने वाली आमदनी 15 फीसदी बढ़कर 23,290 करोड़ रुपए से 26854 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी का दावा है कि 1 जनवरी 2021 को मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज खत्म होने के बाद कंपनी की आमदनी 21.2 फीसदी के हिसाब से बढ़ी है।
Adani Ports | CMP: Rs 693.50 | मजबूत नतीजो के बावजूद आज ये शेयर लाल निशान में बंद हुआ है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड PAT(कर चुकाने के बाद मुनाफा) प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 72 फीसदी बढ़कर 1307 करोड़ रुपए रही। कंपनी के नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा हैं। जून तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.6 फीसदी बढ़ा।
कंपनी की कंसॉलिडेटेड इनकम साल-दर-साल आधार पर 99 फीसदी बढ़कर 4557 करोड़ रुपए रही। यह भी एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर है। जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की आमदनी 26 फीसदी बढ़ी। कंपनी की पोर्ट बिजनेस से होने वाली आमदनी 7 फीसदी बढ़कर 3339 करोड़ रुपए रही।
PNB Housing Finance | CMP: Rs 717.85 | इस शेयर में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पहली तिमाही में PNB Hsg Fin का मुनाफा 257 करोड़ रुपये से घटकर 243 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 1,870.1 करोड़ रुपये से घटकर 1,691.8 करोड़ रुपये पर रही है।
Maruti Suzuki | CMP: Rs 7,120 | आज ये शेयर करीब 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। दरअसल कंपनी ने कुछ यूनिट में प्रोडक्शन शिफ्ट घटाई है। कुछ यूनिट में प्रोडक्शन शिफ्ट 2 से घटाकर 1 की है। कंपनी ने कहा कि सेमी कंडक्टर की कमी की वजह से फैसला लिया है। 7,14, 21 अगस्त को गुजरात प्लांट बंद रहेगा।
Tata Consumer Products | CMP: Rs 759 | आज यह शेयर भी लाल निशान में बंद हुआ है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 394.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 413.6 करोड़ रुपये पर आ गया है. इसी तरह कंपनी की आय में भी 24.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Bosch | CMP: Rs 15,099.90 | कंपनी पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई है। आज यह शेयर मुनाफावसूली का शिकार बना और लाल निशान में बंद हुआ। पहली तिमाही में कंपनी को 121 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 260.3 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ है जबकि आय 2311 करोड़ रुपये से बढ़कर 2863 करोड़ रुपये पर रही है।