SAMEET CHAVAN,Angel Broking
SAMEET CHAVAN,Angel Broking
निफ्टी आटी में 4.52 फीसदी की बढ़त के साथ पिछले हफ्ते निफ्टी में हमें 0.82 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। Nifty Midcap 50 index में भी हमें 2.57 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि बैंकिंग शेयर कमजोर रहे थे और बैंकिंग इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
अगर निफ्टी को 16000 का स्तर हासिल करके इसके पार जाना है तो बैंक निफ्टी को भी 36000 की दीवार पार करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें इस हफ्ते कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।
निफ्टी के लिए 15700 और 15550 के स्तर पर सपोर्ट है। वहीं 15850-15900 के आसपास निफ्टी को रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स भी इस समय काफी अहम मोड पर नजर आ रहा है। हालांकि हमें अभी इस बाजार के बुल रन के खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे लेकिन बाजार में थोड़े ठहराव और मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है।
निवेशकों को सलाह है कि वो अपने जेब में कुछ पैसा बचाकर रखें और बहुत ज्यादा अग्रेसिव होकर ट्रेडिंग ना करें। पर्याप्त जोखिम प्रबंधन करके ही चुनिंदा शेयरों में दांव लगाए।
आज के 2 कॉल जो आपको शॉर्ट टर्म में करा सकते हैं जोरदार कमाई
Caplin Point Laboratories | Buy | LTP: Rs 656
इस स्टॉक में 750 रुपये के लक्ष्य के लिए 609 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 14 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Balkrishna Industries | Sell | LTP: Rs 2,249.50 |
इस स्टॉक में 2130 रुपये के लक्ष्य के लिए 2316 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली की सलाह है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 5 फीसदी का डाउनसाइड देखने को मिल सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।