इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने ओकनॉर्थ होल्डिंग्स (OakNorth Holdings) में 251 करोड़ रुपये की अपनी हिस्सेदारी बेची है और बिक्री से प्राप्त पैसे को इसकी इक्विटी पूंजी में जोड़ा जाएगा ऐसी जानकारी कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने ओकनॉर्थ होल्डिंग्स लिमिटेड (ओकनॉर्थ बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली मूल कंपनी) में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा लगभग 251 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने एक शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि बिक्री की आय से कंपनी के नियामक नेट वर्थ और सीआरएआर (CRAR (capital-to-risk weighted asset ratio) में वृद्धि होगी और इसे कंपनी की नियामक इक्विटी पूंजी में जोड़ दिया जायेगा।
पिछले साल इसी महीने के दौरान, कंपनी ने यूके स्थित ओकनोर्थ में दो भागों में हिस्सेदारी बेची थी और इस बिक्री से 1,070 करोड़ रुपये जुटाए थे।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 225.70 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले करोबारी दिन को बंद हुए स्तर से 1.76 प्रतिशत नीचे हैं।