इस SME स्टॉक ने 4 महीनों में इनवेस्टर्स के 1 लाख रुपये बनाए 12 लाख रुपये

EKI Energy Services का स्टॉक पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में ही 1,501.80 रुपये से बढ़कर 1,738.40 रुपये पर पहुंच गया है

अपडेटेड Aug 05, 2021 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement

स्टॉक मार्केट में तेजी का दौर जारी है। स्मॉल कैप इंडेक्स के नए हाई पर पहुंचने के साथ बहुत से शेयर्स ने पिछले कुछ महीनों में ही इनवेस्टर्स को 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। BSE SME एक्सचेंज पर लिस्टेड स्टॉक्स भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इनमें से कुछ में काफी तेजी आई है।

इन्हीं में से एक EKI Energy Services है। इस कंपनी की लिस्टिंग अप्रैल की शुरुआत में BSE SME एक्सचेंज पर हुई थी। इसने चार महीने की अवधि में ही शेयरहोल्डर्स को 1,082 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

Multibagger stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 542% का रिटर्न, क्या अब भी खरीदा जा सकता है?

यह SME स्टॉक लिस्टिंग के दिन 147 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को इसका प्राइस 1,738.40 रुपये पर था, जो इस अवधि के दौरान 1,082.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

EKI Energy Services के स्टॉक में मंगलवार को 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में यह 1,501.80 रुपये से बढ़कर 1,738.40 रुपये पर पहुंचा है, जो इसके शेयरहोल्डर्स के लिए 15.75 प्रतिशत का रिटर्न है। 

पिछले एक महीने में इसका शेयर प्राइस 732.65 रुपये से बढ़कर 1,738.40 रुपये हुआ है, जो इस अवधि के दौरान लगभग 140 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।


अगर किसी इनवेस्टर ने इस स्टॉक में लिस्टिंग के दिन 1 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट किया होता और वह पिछले चार महीने से इसे बरकरार रखता तो उसके एक लाख रुपये बढ़कर 11.82 लाख रुपये हो जाते।

हालांकि, अगर IPO में इसे हासिल करने वाले किसी इनवेस्टर ने इसे अभी तक रखा है तो उसका 1,22,400 रुपये का इनवेस्टमेंट बढ़कर 20.86 लाख रुपये हो गया है। इसके IPO का प्राइस 100-102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।