झुनझुनवाला की नई एयरलाइन से बोइंग को देश में मिल सकता है बिजनेस बढ़ाने का मौका

बोइंग को भारत में बड़े कस्टमर्स में शामिल जेट एयरवेज के दिवालिया होने से नुकसान उठाना पड़ा है

अपडेटेड Jul 31, 2021 पर 9:21 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्टॉक मार्केट के मशहूर इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन लॉन्च करने की योजना से विमान बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनी बोइंग को देश में एक बार फिर से बिक्री बढ़ाने का मौका मिल सकता है। बोइंग के बड़े कस्टमर्स में शामिल रही जेट एयरवेज के बंद होने से कंपनी को बिजनेस का नुकसान हुआ था।

    झुनझुनवाला नई एयरलाइन के लिए टीम में इंडिगो और जेट एयरवेज के पूर्व  CEO को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।

    नई एयरलाइन Akasa Air ऐसे दौर में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है जब देश की एविएशन इंडस्ट्री महामारी के कारण भारी नुकसान का सामना कर रही है।

    रिलायंस के शेयर के लिए UBS ने अपग्रेड की रेटिंग, टारगेट प्राइस 2,500 रुपये का दिया

    हालांकि, एविएशन सेक्टर के लिए लंबी अवधि की संभावनाओं को देखते हुए बोइंग और एयरबस के लिए यह एक बड़ा मार्केट है।

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में हिस्सेदारी के लिए बोइंग और एयरबस के बीच कड़ा कॉम्पिटिशन हो सकता है।


    बोइंग के लिए यह एक बड़ा मौका होगा क्योंकि उसके पास देश में 737 विमान के लिए स्पाइसजेट को छोड़कर कोई बड़ी एयरलाइन नहीं है।

    हालांकि, इस बारे में बोइंग ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

    नई एयरलाइन के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी नहीं मिली है। झुनझुनवाला ने ब्लूमबर्ग को बताया है कि वह नई एयरलाइन में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की योजना बना रहे हैं। एयरलाइन के लिए चार वर्षों के अंदर 70 विमान खरीदने की योजना है। इन विमानों में 180 तक सीटें होंगी।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।