Accenture के Q4 में नतीजे शानदार आये हैं। कंपनी की Q4 Revenue 21% बढ़कर 13.42 अरब डॉलर हो गई। कंपनी की रेवन्यू गाइडेंस की ऊपरी रेंज में है। वहीं FY22 में 12-15% Revenue ग्रोथ का गाइडेंस है। कंपनी का Q1FY22 में 13.90-14.35 अरब डॉलर Revenue रहने की संभावना है।
CLSA ने ACCENTURE पर राय देते हुए कहा है कि Q4 मांग में मजबूती नजर आई है और बेहतर मार्जिन कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित हुई है। सालाना आधार पर 21% CCR ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रहे हैं। FY22 CC में रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस अनुमान से ज्यादा रहा है।
CREDIT SUISSE ने ACCENTURE पर राय व्यक्त करते हुए कहा है कि कंपनी की Q4 रेवेन्यू ग्रोथ 21% रही जो कि अनुमान के मुताबिक है। वहीं FY22 में 12-15% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान है। इसके अलावा कंपनी को आने वाले दिनों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। वहीं IT सेक्टर में Infosys, TCS और HCL Tech हमारी पसंदीदा पिक्स हैं।
MS ने Accenture पर राय देते हुए कहा है कि कंपनी का FY22 गाइडेंस, कमेंट्री निवेशकों का रुझान बढ़ाने वाला है। हालांकि सप्लाई साइड चुनौतियों से मार्जिन पर दबाव संभव है।
CLSA ने GAS COS पर राय देते हुए कहा है कि अक्टूबर से घरेलू गैस कीमतें 70% बढ़ सकती हैं। वहीं अप्रैल 2022 से ग्लोबल गैस कीमतें दोगुनी हो सकती हैं। दूसरी तरफ गैस की कीमतें बढ़ने से ONGC को बड़ा फायदा होगा। इसके बाद IGL, MGL और Guj Gas गैस की कीमतें बढ़ाएंगी।