ICICI Bank Q1 Result के बाद जानिये निवेश पर ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया

ब्रोकरेजेस का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में ये उनकी टॉप पिक बनी हुई है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ICICI BANK का Q1 में शानदार performance दिखाई दिया। मुनाफे में 78 फीसदी  तो ब्याज से आय में 18 फीसदी का  उछाल दर्ज किया गया। 26 तिमाहियों में NET INTEREST MARGIN के आंकड़ें सबसे बेहतरीन रहे। Provisining में भी कमी आई। बैंक का ADR 4 फीसदी उछला।

    प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर जून तिमाही में 78 फीसदी बढ़कर 4616 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में ICICI Bank का नेट प्रॉफिट  सिर्फ 2599 करोड़ रुपए था।

    अप्रैल-जून 2021 के बीच कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 10,936 करोड़ रुपए रही। फिस्कल ईयर 2021 की पहली तिमाही में यह 9,280 करोड़ रुपए थी।

    BROKERAGES on ICICI BANK

    आईसीआईसीआई बैंक पर ब्रोकरेजेस का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में टॉप पिक के रूप में ये बरकरार है। इसके Slippages में तेजी लेकिन रिकवरी भी अच्छी रही है। बैंक का कोर PPoP मजबूत नजर आया लेकिन एसेट क्वालिटी से निगेटिव सरप्राइज किया है। वहीं FY23 तक 15 फीसदी RoE संभव है।

    CLSA की ICICI Bank पर राय


    CLSA ने ICICI Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 940 रुपये तय किया है।

    MS की ICICI Bank पर राय

    MS ने ICICI Bank पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 900 रुपये तय किया है।

    Nomura की ICICI Bank पर राय

    Nomura ने ICICI Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 790 रुपये तय किया है।

    BERNSTEIN की ICICI Bank पर राय

    BERNSTEIN ने ICICI Bank पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 790 रुपये तय किया है।

    JP Morgan की ICICI Bank पर राय

    JP Morgan ने ICICI Bank पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 675 रुपये तय किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।