BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 1,60,408.24 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 1,60,408.24 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच मार्केट कैप के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसीज सर्विसेज (Tata Consultancy Services – TCS) और और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries - RIL) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाले BSE सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। इस तेजी की बदौलत BSE सेंसेक्स पहली बार 55,000 का आंकड़ा पार कर गया और यह 55,487.79 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 56,133,1 करोड़ रुपये बढ़कर 12,80,574.59 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का m-cap 35,310.7 करोड़ रुपये बढ़कर 13,59,652.06 करोड़ रुपये पहुंच गया।
इन्फोसिस (Infosys) का m-cap 23,521.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7,26,419.85 करोड़ रुपये पहुंच गया। HDFC बैंक का m-cap 17,370.86 करोड़ रुपये बढ़कर 8,43,703.53 करोड़ रुपये हो गया।
HDFC का मार्केट कैप 13,304.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,217 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited) का m-cap 7,671.41 करोड़ रुपये बढ़कर 5,64,782.42 करोड़ रुपये पहुंच गया।
ICICI बैंक का m-cap 5,321.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,352.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का m-cap 1,774.49 करोड़ रुपये बढ़कर 3,54,482.60 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट
इसके उलट, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का m-cap 4,288.54 करोड़ रुपये घटकर 3,71,340.29 करोड़ रुपये रह गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) का m-cap 3,837.58 करोड़ रुपये घटकर 3,84,963.12 करोड़ रुपये पर आ गया।
पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), HDFC, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का स्थान रहा।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।